ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों का हुआ सफल इलाज...

Admin

Tue, Jul 18, 2023

सूरजपुर.  30 मई 2023 को नवापाराकला प्रेमनगर के निवासी टेकराम एवं निर्मला के जुड़वा बच्चों को गंभीर स्थिति में एम.सी.एच. विंग जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू (विषेष नवजात देखभाल इकाई) वार्ड में भर्ती किया गया। जिसमें एक बच्चे का वजन 700 ग्राम एवं एवं दूसरे बच्चे का वनज 800 ग्राम था। बच्चों को सांस लेने में काफी परेशानी थी। इसलिए दोनों बच्चों को डॉ. प्रियंक पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा तुरंत  एसएनसीयू में भर्ती कर ईलाज प्रारम्भ किया गया। इलाज के उपरांत धीरे-धीरे बच्चों के सांस की परेशानी कम हुई एवं नली के माध्यम से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दूध चालू किया गया। ईलाज के दौरान कई उतार चढ़ाव आये परन्तु एसएनसीयू में कार्यरत सभी स्टॉफ के सहयोग से आज दोनों बच्चो को डेढ़ महीने के प्रयास से स्वस्थ्य होने के बाद आज एसएनसीयू वार्ड सेे डिस्चार्ज किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्षन जिला चिकित्सालय में इस तरह के सफल इलाज कर रहे हैं, बच्चो के ईलाज में नोडल अधिकारी एसएनसीयू शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंक पटेल सहित एसएनसीयू के समस्त स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें