ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख कैंसर का ईलाज प्रारंभ...

Admin

Wed, Jun 7, 2023

सूरजपुर. जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख कैंसर, के संभावित लक्षण वाले जैसे सफेद पानी आना, कमर में दर्द होना, मासिक धर्म का बार-बार आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, 45 वर्ष से अधिक होने के बाद भी रक्तस्त्राव होने जैसे समस्त मरीजों का  VIA/VILl  जॉंच की जा रही है जो कि गर्भाशय मुख के कैंसर के प्रारंभिक अवस्था  l एवं  ll  का पता लगाया जाता है। माह मई में 482 मरीजों का  VIA जॉंच की गई थी। जिसमें से 08 धनात्मक पाए गए जिसमें 03 मरीजों का आज जिला चिकित्सालय में थर्मल एब्लेशन मशीन के माध्यम से ईलाज किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह वरिष्ठ विशेषज्ञ सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.एल. ध्रुव, डॉ. गरिमा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक जायसवाल एवं सुश्री वर्षा एक्का उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त लोगों से अपील किया है कि गर्भाशय मुख कैंसर के संभावित मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर निःशुल्क जॉच करा सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें