ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जिला प्रशासन तेरी जय हो....सजा काट रहे कैदी से करा दिया मनरेगा में मजदूरी....

Admin

Mon, Nov 15, 2021

सूरजपुर.सरकार के भ्रष्टाचार मिटाने की लाख कोशिशों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पानी फेरने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण बिहारपुर के अवंतिकापुर गांव में देखने को मिला. मजदूरों को राहत देने के लिए मनरेगा योजना को सरकार ने शुरू किया, लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार का दीमक लग गया. यहां जेल में बंद कैदी के नाम का मास्टररोल भरकर पैसा निकाने की बात सामने आई है. जिले मे किस तरह भ्रष्टाचार,घोटालों की बहार है इसकी बानगी भारत सरकार की राष्ट्रीय कार्यक्रम मनरेगा का आसानी से देखा जा सकता है. जिले के दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी में दुष्र्कम का सजा पाये कैदी मनरेगा में मजदुरी कर अच्छा खासा कमा रहे है. दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार होने वाला बंदी जेल जाने के बाद से एक बार भी घर वापस नहीं पहुंचा और न ही कभी पैरोल या जमानत पर रिहा हुआ है जेल से मजदुरी करता यह बंदी 29 मई 2014 से आज तक अंबिकापुर जेल में बंद है. पुरा मामला बिहारपुर के अवंतिकापुर का है जहा पर गांव का जगबंधन आ0 रामधन सिह ने दिनांक 24.05.2014 मे नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना पर चांदनी बिहारपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उसे अदालत से 10 वर्ष की सजा सुनाया गया है उसी समय से वह जेल में आज तक है. दुनिया का अनोखा मनरेगा का यह मजदुर पर दुष्कर्म की घटना व अपराध 24.05.2014 को दर्ज हुआ उसे गिरफ्तार कर जेल की कार्यवाही की गई थी तो वही अपराध दर्ज होने के 6 दिन बाद दिनांक 29.05.2014 तक आरोपी जगबंधन सिह ने 6 दिन मनरेगा के तहत छोटे लाल रामधन के वनभूमि के समतलीयकरण मे काम कर 942 रुपये भी कमाये है. यह सबसे बडा आश्चर्य बना हुआ है.जबकि उसे जेल भेज दिया गया था.

मनरेगा का यह स्पेशल मजदुर 4 जनवरी 2020 को मास्टर रोल क्रमांक 39462 में अंकित पतेरापारा तालाब गहरीकरण में 2 दिन कार्य किया 352 रुपये कमाई की. 10 जनवरी 2020 को मास्टर रोल क्रमांक 39478 में पतेरापारा तालाब गहरीकरण में 6 दिन काम कर 1056 रुपये कमाए. 16 जनवरी 2020 को मास्टर रोल क्रमांक 39497 में उसी मे काम 6 दिन काम किया 1056 रुपये कमाई की. 30 जनवरी 2020 को मास्टर रोल क्रमांक 42197 में 5 दिन काम कर 880 रुपये कमाई की. उपरोक्त का सभी का भुगतान छ0ग0 राज्य ग्रामीण बैक बिहारपुर जगबंधन के खाते में 02.03.2020 मे 352 रुपये आया. 29.01.2020 को 1056 रुपये. 02.03.2020 को 1056 रुपये आया. 08.04.2020 को 880 रुपये आया.बहरहाल जनवरी 2020 मे कुल 19 दिन काम किया और 3344 रुपये कमाये.

इस पुरे मामले की जानकारी पहले से अधिकारियों को मालुम होने के बाद भी बडी खामोशी से चुप बैठे हुये थे, अब यह मामला खुलकर सामने आने के बाद जिले के कथा कथित मसीहा किस तरह की कार्यवाही करते है, कार्यवाही होती भी है की नही, यह आने वाला समय ही बतायेगा…?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें