: जिला प्रशासन ने यशोदा बाई का राशन कार्ड जारी किया…भीख मांग कर जीवन यापन कर रही थी पुर्व जिला पंचायत की सदस्य...राशन कार्ड के लिये दो सालो से लगा रही थी चक्कर...शासकीय योजना का लाभ देने के कलेक्टर ने अधिकारियों को यशोदा बाई के घर भेजा...
Admin
Thu, Jul 22, 2021
राजेश सोनी, पप्पु जायसवाल
सूरजपुर बिहारपुर. भीख मांगकर गुजारा करने व राशन कार्ड के लिये दो साल से ज्यादा दिनो तक चक्कर काटती रही पूर्व सरगुजा जिला पंचायत सदस्य यशोदा बाई की परेशानियों को देवलोक न्युज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिस पर बडा असर ये हुआ कि हाथो हाथ उसका राशन कार्ड जारी हो गया साथ ही शासन की अन्य योजनाओ का लाभ उसे दे सके इसके लिये अधिकारी उसके घर पहुच कार्यवाही प्रारंभ कर दिये है. इसके अलावा सत्ताधारी दल के नेता भी पहुच अब वाह वाही लुटने में लगे है. गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश रहते सरगुजा की जिला पंचायत सदस्य रही बिहरपुर चांदनी क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी यशोदा बाई भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही थी. गुमनामी के अंधेरे में जीने को मजबुर राशन कार्ड बनवाने के लिये दो सालो से गांव के सचिव का चक्कर लगाती रही. उसका हाल चाल पुछने वाले तक कोई नही थे. उसके दल के नेताओ ने उसकी सुध लेना उचित नही समझा था. जिससे वह एकांकी जीवन जी रही थी. कुछ मिल गया तो खाना बना लेती, कुछ कही से मिल गया तो खा लेती थी,नही तो उसे भुखे सोना पडता था. यशोदा बाई की स्थिति की जानकारी लगने पर देवलोक न्युज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह ने तत्काल संज्ञान में लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा का राशन कार्ड हाथो हाथ बनाकर देने निर्देश दिये थे. साथ ही अधिकारियों को उसके घर भेज कर सरकार के सभी योजनाओ का लाभ दिलाने को निर्देशित किया है. कलेक्टर ने इस संबंध में आज चर्चा करते हुये बताया कि यशोदा बाई के मामले में उन्हे पता चला और जिन योजना का लाभ यशोदा बाई को मिल सकता है उन्हे त्वरित लाभ दिलाया जायेगा साथ ही उनके पुत्रो के द्वारा उनका भरण पोषण नही किया जाता है तो उनके विरुद्ध कानुनी कार्यवाही की जायेगी.
खबर प्रकाशन के बाद जब गांव के सचिव सरपंच से लेकर बडे अधिकारी उनके घर पहुचे तो यशोदा बाई भावुक हो उठी और उन्होने कहा कि एक राशन कार्ड के लिये आप लोगो का सालो से चक्कर लगा रही थी किन्तु किसी ने ध्यान नही दिया, भला हो देवलोक न्युज के रिपोर्टर पप्पु जायसवाल का जिसके खबर प्रकाशन के बाद आज उनके घर वे लोग आ गये जिनका वो चक्कर काटती थी.
स्वास्थ मंत्री टी एस सिहदेव ने की यशोदा से बात
जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ काग्रेस के नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा बाई के घर पहुचकर राशन सामाग्री के साथ जारी किया गया राशन कार्ड प्रदान किया. इस दौरान बिहारपुर ब्लाक अध्यक्ष मन्देश गुर्जर ने यशोदा बाई से स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टी एस सिहदेव से मोबाईल पर बात कराई. श्री सिहदेव से बात के दौरान यशोदा की आखे डबडबा गई और उन्होने स्वास्थ मंत्री अपने हालात से अवगत कराया. तो उन्होने आश्वस्त कराया कि अब उन्हे किसी भी तरह की परेशानी समस्या का सामना नही करना पडेगा.
यशोदा के मदद के लिये बढे हाथ
पूर्व सरगुजा जिला पंचायत सदस्य यशोदा बाई की हालात की जानकारी मिलते ही संत सुरक्षा मिशन के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार जायसवाल ने अपनी टीम के साथ यशोदा बाई के घर पहुचकर एक महिने का राशन सामाग्री प्रदान किया. श्री जायसवाल ने बताया कि संत सुरक्षा मिशन अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगठन है जो हर समय मदद को तैयार रहता है कोरोना काल में रसोई कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक लोगो की मदद किया गया. बहरहाल यशोदा को राशन सामाग्री देने के दौरान संत सुरक्षा मिशन के महासचिव जितेन साकेत,संगठन मंत्री जय बाबु जायसवाल, संजय जायसवाल सहित शासकीय महाविद्यालय बिहारपुर के प्रभारी, पदाधिकारी सहित अन्य समाज सेवक मौजुद रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन