: जिला प्रशासन ने 3 दिन में रुकवाए 6 बाल विवाह.... जिसमे 3 बालक 3 बालिका....
Admin
Tue, May 25, 2021
सूरजपुर. जिले की संयुक्त टीम ने 3 दिनों में जिले में 6 बाल विवाह रुकवाया है. जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि विकासखंड रामानुजनगर ग्राम तेलगवां के 15 वर्षीय बालक का बारात जाने ही वाला था जिस पर संयुक्त टीम गांव में पहुंची और शैक्षणिक दस्तावेजों का अवलोकन करने 15 वर्ष पाये जाने पर परिजनो को समझाइश देने पर 21 वर्ष होने पर विवाह करने की सहमत हुये. भैयाथान नया करकोली में 17 वर्षीय बालिका का विवाह संपन्न कराया जाने की सूचना पर मौके पर पहुची टीम ने परिजनों को समझाइश दिये जाने पर नाबालिक बालिका का विवाह स्थागित करते हुये परिजनो ने मंडप उखाड दिये जाने पर पंचनामा करके शपथ पत्र में बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करने की बात कही गई. तो वही टोल फ्री न 1098 में शिकायत मिलने पर जरही पहुचे संयुक्त टीम ने 18 वर्षीय बालक का विवाह रुकवाया गया साथ ही 21 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर ही विवाह करने के लिए सहमति परिजनो ने दी. जिला मुख्यालय के कुरूआं एक 18 वर्षीय बालक का विवाह संपन्न कराया जा रहा है उस पर भी कार्यवाही करते हुये संयुक्त टीम ने विवाह को रोका गया.संयुक्त टीम की डर से मंडप उखाड़ कर घरवाले लड़के को दूसरे घर में छुपा दिया गया था. टीम ने दस्तावेज परीक्षण पर बालक मात्र 18 पाया गया था. प्रतापपुर के केवड़ा में नाबालिक बालिका का विवाह की सूचना पर टीम के आने की आशंका पर लड़की को दुसरे जगह छुपा दिया गया था और घरवाले भी दूसरे जगह चले गए थे पर सरपंच सचिव ग्रामीणों को बुलाने पर उनके सामने समझाइश देने पर लड़की व उसके परिजन प्रगट हुये टीम ने परिजनो को समझाइश देने पर विवाह नही करने की बात पर सहमत हुए. इसी तरह ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम शरमा पहुची टीम ने पाया कि गुपचुप एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है और ग्राम झांसी से बारात आने वाली थी उक्त बालिका 10वीं की पढ़ाई कर रही जिस पर संयुक्त टीम ने विवाह को रुकवाते हुये परिजनों को समझाइश व सख्त हिदायत दी गई यदि विवाह होता है तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी और विवाह में शामिल होने वाले सहयोग करने वाले सभी के ऊपर कार्यवाही किये जायेगे. जिस पर परिजन बाल विवाह नहीं करने का शपथ पत्र एवं पंचनामा तैयार किया गया. जिले की संयुक्त टीम की कार्यवाही में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, परियोजना अधिकारी कुमारी अमृता भगत, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, पर्यवेक्षक माया द्विवेदी, रागिनी गुप्ता, रश्मि कुजुर, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी साहू, आउटरीच वर्कर हरगोविंद चक्रधारी, कुमारी अनिता पैकरा, चाइल्ड लाइन से जनार्दन यादव, कुमारी शीतल सिंह, रमेश साहू, गोविंदा साहू, सोमनाथ राजवाड़े, दिनेश यादव, श्रीमती राधा यादव, अनवरी खातून एवं पुलिस बल उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन