ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जिला प्रशासन हुआ सजग....बेहतर इलाज हो इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ तहसीलदारों की भी लगाई गई ड्यूटी….कोविड अस्पताल में लगा CCTV कैमरा….

Admin

Sun, May 16, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. मुख्यालय के कोविड अस्पताल में लगातार हो रही मौत के साथ स्वास्थ सुविधा उपचार पर देवलोक न्यूज़ ने लगातार खबर प्रकाशित कर कोविड अस्पताल की दुर्दशा को प्रशासन अवगत कराते आ रहा था जिसका असर में आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड अस्पताल में कमियों को स्वीकारते हुये सभी चिकित्सको व अन्य स्टाफ को समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत दी साथ ही कोविड अस्पताल की पुरी निगरानी हेतु आठ आठ घंटे की तीन तहसीलदारों की डयूटी लगाई और स्वंय भी दिन में दो बार कोविड अस्पताल की निरिक्षण की बात कही है. जिला प्रशासन के इस कदम के बाद उम्मीद है कि अब गरीबो का उपचार हो सकेगा. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर जिले में कोरोना संक्रमण रोकने व मृत्यु दर को कम करने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सिलसिलेवार जानकारी दी. उन्होंने ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव और उसके फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है. जिले में कोरोना से मृत्यु में वृद्धि दर पर चिंता जाहिर करते हुये इस पर अंकुश लगाने कोविड अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है. व्यवस्था को दुरुस्त करने तहसीलदारों की भी शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है. मृत्यु दर चिंताजनक है सुधार की जरूरत है. कलेक्टर ने बताया की डॉक्टर नियमित जाये और मरीजों का बेहतर इलाज हो इसके लिए संबंधित डॉक्टर को नियमित राउंड कर इलाज करने निर्देशित किया गया है तथा पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरा भी चालू कर दिया गया है जो 24 घंटे काम करेगा. कलेक्टर श्री शर्मा ने पत्रकारों को बताया की मृत्यु के कारणों को जानना होगा. सबको धैर्य एवं संयम बरतने की आवश्यकता है तथा कोरोना के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा तथा इससे विजय होने के लिए लोगों को और ज्यादा जागरूक होना पड़ेगा. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के लोगों को कोरोना टेस्ट समय में उपलब्ध हो सके इसके लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था करने प्रयासरत हैं. उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था है एवं टीकाकरण पात्रता अनुसार लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों को प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया और कहां कि सभी के सहयोग से कोरोना से विजय होंगे. उन्होंने बताया की व्यापारिक संगठन, समाज सेवकों द्वारा फल ,भोजन, पल्स ऑक्सीमीटर आदि प्रदाय किया जा रहा है जो कि अच्छी पहल है. कलेक्टर ने कोरोना के तीसरी लहर की तैयारी पूर्ण कर लेने व बच्चों एवं अन्य लोगों के लिए की व्यवस्था कर लेने की जानकारी दी.
कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त
व्यवस्था दुरूस्त करने तहसीलदारों की लगाई गयी ड्यूटी

कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है. कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैंैउन्होंने सभी ड्यूटीरत डाॅक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है. मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है. अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन, पानी की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने सीएमएचओ को निर्देशित किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें