ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जिले की कई पुलिस थाना की पुलिस वाहन हो गई कंडम.. वाहन विहिन है थाना..कंडम हो चुकी पुलिस वाहनों को ठोक बजाकर काम चलाया जा रहा..कई पुलिस वाहन दे चुकी है जवाब..केन्द्रीय मंत्री सहित 5 मंत्री स्तर के नेताओ का है गृह जिला....

Admin

Tue, Aug 3, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले की पुलिसिंग व्यव्स्था भगवान भरोसे चल रहा है पुलिस थानो की पुलिस वाहन कंडम हो चुकी है तो कई थानों में पुलिस वाहनो की सेवा अवधि समाप्त होने के बाद किसी तरह ठोक बजाकर अंतिम सांस तक दौड़ाने की जिद में सडक में चीटी की भाती चल रही है कई थानो में पुलिस वाहन तक नही है. यह काफी हैरान करने वाली बात है कि जिले में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, कैबनेट मंत्री प्रेम साय सिंह, संसदीय सचिव पारस नाथ रजवाड़े सहित अजजा आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप प्रताप सिंह जैसे कद्दावर नेताओ का गृह जिला है और वे इसी जिले के अन्दर आते है. इन सब महारथी की मौजूदगी में जिले की पुलिस को आवश्यक संसाधनो के लिये तरसना पड रहा है. पहल के नाम दो वाहन देने की बाते सामने आई है लेकिन यह नाकाफी ही साबित होगी. जिले की पुलिस की स्थिति यह हो गई है उसे आटो, टैक्सी का सहारा लेना पड रहा है तो कही पर जर्जर हुई वाहन खराब होने पर उसे धक्के लगा कर पुलिस के जवान किसी तरह अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है.

कई थानो में वाहन ही नही है
जिले के कई पुलिस थानो में पुलिस वाहन नही है जिसमें से भटगांव,रमकोला,प्रेमनगर में पुलिस वाहन नही रहने से पुलिसिंग कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है. तो वही कोतवाली थाना, रामानुजनगर,बिश्रामपुर,भैयाथान, ओडगी, बिहारपुर चांदनी के वाहन कंडम होकर उक्त वाहनो की सेवा समाप्त भी हो चुकी है किसी तरह ठोक बजाकर चलाये जा रहे है.

जर्जर वाहन जिनकी सेवा समाप्त हो चुकी है
जिले के कई पुलिस थानो के पुलिस वाहन का सेवा समाप्त हो चुकी है फिर भी किसी तरह ठोक बजाकर कार्य लिये जा रहे है नगर मुख्यालय की कोतवाली थाने की पुलिस वाहन तय सीमा से ज्यादा चलने पर जर्जर होकर पडी हुई है तो वही कोतवाली थाना के कार्य कभी आटो व टैक्सी का उपयोग किया जा रहा है. रामानुजनगर पुलिस थाना जहा से केन्द्रीय मंत्री सहित सरगुजा विकास प्राधिकरण के गृह क्षेत्र है वहा की पुलिस वाहन जवाब दे चुकी है फिर भी अधिकारी पुलिस वाहन को अंतिम सांस तक दौडाने में लगे है. ओडगी पुलिस थाना की पुलिस वाहन झरझर हो चुका है. झिलमिली थाना की वाहन कंडम जर्जर हो गई है. कोयला नगरी बिश्रामपुर थाने की बात करे तो यहा पुलिस वाहन में बोलेरो है वह भी जर्जर स्थिति में होने पर उसे आये दिन पुलिसकर्मी धक्के लगाते नजर आ ही जाते है. तो वही जिले के मध्यप्रदेश से लगे बिहारपुर चांदनी की पुलिस वाहन दस दिनों से कंडम हालत में खडी हुई है बताया जा रहा है इंजन जवाब दे चुका है.
पुलिस के कार्यक्रम में पहुचे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे से पुलिस थानो की वाहन की दुर्दशा बताने पर उन्होने अपने कार्यकाल का ढाई साल में कोरोना काल से लेकर विषम परिस्थिति को बताते हुये आने वाले दिनों में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को दूर आवश्यक संसाधन सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही.
सूरजपुर को जिला बने 10 साल हो गये है पर कानुन का पालन कराने वाले संस्था आज भी अतिआवश्यक सुविधा से दुर है इस दरमियान कई पुलिस अधीक्षक आये और बड़े बड़े कारनामे करके चले भी गये लेकिन पुलिस वाहन की समस्या जस की तस बनी हुई है.
पत्र लिखा गया है
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता ने बताया कि थानो में वाहन की समस्या के मददेनजर विभाग को पत्र लिखा गया है जिसमें संपुर्ण जानकारी दी गई है जल्दी ही नये वाहन मिलेगे. श्रीमति भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें