ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में अवैध रेत उत्खनन परिवहन जोरो पर....प्रतिबंध के बावजूद रेत उत्खनन...भाजपा ने ज्ञापन सौप कार्रवाई की मांग....

Admin

Thu, Aug 18, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर - जिले मे अवैध रेत उत्खनन व भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि इन दिनों जिले के बैकोना,रेवटी सहित कई इलाकों में अवैध रेत उत्खनन व नियम विरुद्ध तरीक़े से अवैध भण्डारण किए जा रहे है. बरसात के मौसम में रेत का उत्खनन प्रतिबंधित होने के बावजूद माफियाओं द्वारा नदी में 40-50फुट के गहरे गड्ढे कर रेत उत्खनन किया जा रहा है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है ओवरलोडिंग से प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक सहित अन्य मार्ग का उपयोग ट्रकों के संचालन मे किए जाने से सड़कें उखड़ रही है तथा बगैर अनुज्ञा उत्खनन व परिवहन से शासन को लाखों रुपए रायल्टी का चूना लग रहा है. भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से रेत माफियाओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने की मांग की है. कार्रवाई न होने पर जिले के चंदौरा पुलिस थाना के समीप धरना प्रर्दशन की चेतावनी दी है.

देवलोक न्यूज़ की टीम ने रेत के खेल ब्यौरा निकला है जिसमे संभावना है कि भैयाथान में करकोटी 1000 गाड़ी संजय अग्रवाल का भंडारण, नवीन पांडेय राजबहर 400 गाड़ी. कसकेला में 2 भंडारण में 2000 प्रति गाड़ी भंडारण देवेंद्र गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता. शक्तिपारा में सत्यम शर्मा, प्रशांत शुक्ला में 2000 गाड़ी,अब्दुल रहमान 500 गाड़ी,दीपक कुमार शुक्ला का भंडारण है 1000  गाड़ी है तो वही बंशीपुर में अभय नारायण का 700,नवजोत सिंह 700, नवजोत सिंह 1000 गाड़ी का रेत भंडारण संभावना है. सेमरखुर्द में कलीम मोहम्मद खान, राजेश कुमार मिश्रा, अनूप कुमार विश्वास के यहाँ प्रति 200 गाड़ी उपलब्ध है.खड़गवां कला में जयसिंह का 700 गाड़ी रेत की संभावना है. प्रतापपुर के बैकोना में प्रतिदिन 50 गाड़ी रेत उत्खनन कर परिवहन तो रेवटी,मोरन में A&D and कम्पनी नियम विरुद्ध रेत उत्खनन कर परिवहन किये जा रहे है यहाँ से 25 से 30 गाड़िया रेत उत्खनन परिवहन की होने की अपुष्ट पुष्ट जानकारी है.   

विवरण क्रमशः जारी रहेगा...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें