ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में आज से लगेगा टीका....18 से 45 वर्ष उम्र तक के लोगों की वैक्सीन लगेगे....अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन की प्राथमिकता....

Admin

Sat, May 1, 2021

सूरजपुर. जिले में आज से किया जा रहा है टीकाकरण इसके लिये प्रशासनिक अमला ने सभी तैयारिया पूर्ण कर लिया है. कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव एवं उपचार के लिए शासन के गाईडलाइन निर्देशों के परिपालन में जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र तक के व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाना है. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड टीकाकरण तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली. बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाए जाने के तैयारियों की जानकारी ली और शासन के गाईडलाइन का पालन करते हुए अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को पहले प्राथमिकता देते हुए कोरोना वैक्सीन लगाने निर्देशित किया हैं. इसके लिये उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को जिले के अंत्योदय पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने कहा है. जिले में टीकाकरण की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए उन्होंने प्राथमिक चरण में विकासखंड वार स्थल का भी चयन किया है, जिसमें सूरजपुर, बिश्रामपुर, भैयाथान, भटगांव, प्रतापपुर, जरही, रामानुजनगर, देवनगर, प्रेम नगर, उमेश्वरपुर, ओड़गी, बिहारपुर में 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाया जाएगा. टीकाकरण लगाने वाले को अनिवार्य रूप से अपना अन्त्योदया राशन कार्ड व आधार कार्ड लाने कहा है. कलेक्टर ने सभी जिले वासियों को समय पर टीकाकरण लगाने कहा है, जिससे अपने परिवार को सुरक्षित जीवन दे सकते हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर है अगर आपकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हंै तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और इस महामारी को खत्म करने में अपना योगदान दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें