ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में कोरोना संक्रमितो की रफ्तार तेज हुई…प्रतापपुर जनपद क्षेत्र में लगा नाईट कर्फ्यू…शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान,कोचिंग, ट्यूशन रहेगें बंद…

Admin

Thu, Jan 13, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में कोरोना की तीसरी लहर के मददेनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है 12 जनवरी को कोरोना के 59 मामले पाये गये है तो वही जिले में अब तक 222 लोग कोरोना संक्रमित है. कई संक्रमित स्वस्थ भी हुये है. कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्रतापपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण दर 05 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर जनपद पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है. जारी आदेश में बताया गया कि जनपद पंचायत प्रतापपुर में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी साथ ही जनपद पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान कोचिंग, ट्यूशन संस्थान भी आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेगे. स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल संचालन नहीं होगी, ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे. जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत स्कूलों को आवश्यकता पड़ने पर 15-16 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन कार्य हेतु स्कूल परिसर में कोविड गाईडलाईन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोला जा सकेगा. जनपद पंचायत के होटल, रेस्टोरेंट मैरिज हॉल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा. आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जाएगी.
कोरोना के बढते संक्रमण के मददेनजर जिले के अंतिम छोर मध्यप्रदेश की सीमा के समीप रकसगंडा में मकर संक्राति मेला नही लगेगा. प्रतिवर्ष 14 जनवरी में रकसगंडा जल प्रपात के पास लगने वाला मकर संक्रंाति मेला मार्ग पर ग्राम पंचायत ने बेरियल लगाये गये है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें