ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में बढा लाक डाउन 10 जुन तक.... इस लाक डाउन में 47 दिनो में कोरोना से हुई 186 मौते... पूर्व की भाति होगे सभी नियम....व्यापारियो ने जताया विरोध....

Admin

Mon, May 31, 2021

सूरजपुर. जिले में लगातार बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुये कलेक्टर गौरव कुमार सिह ने लाकडाउन की अवधि 10 जुन रात्रि 12 बजे तक बढा दिया है इस दौरान सूरजपुर जिले के सभी सीमाएं सील होंगीं. आज जारी किये आदेश मे आवश्यक सेवाओं की दुकाने खुली रहेगी तो वही कृषि से सबंधित व मोहल्ले की किराना दुकान, इलेक्ट्रानिक्स मरम्मत के दुकानो को 8 बजे सुबह से 2 बजे तक खोलने की छुट दिया गया है. इस दौरान फल सब्जी के लिये ठेले के माध्यम से सुबह 8 बजे से 2 बजे फेरी लगाकर बेचने की छुट दी गई है. शनिवार रविवार पूर्व की भाति पूर्णत बंद रहेगे. विवाह घर पर ही 10 लोगो की उपस्थिति में सम्पन्न होगे. कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में मेडिकल व पेट्रोल पंप को बंद से मुक्त रखा गया. पेट्रोल पंप पर शासकीय वाहन व अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल मिल पाएगा. जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगीं व साप्ताहिक व हाट-बाजार बंद रहेंगे. एलपीजी गैस सिलेंडर की एजेंसियां फोन पर बुकिंग करने के बाद घर पहुंच सेवा देंगे. किसी प्रकार की सभा जुलूस व सामाजिक-राजनीतिक आयोजन पूर्णत बंद रहेंगे.
लाक डाउन में 47 दिनो में कोरोना से हुई 186 मौते
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है तो मौत के आंकड़े भी लोगो को डरा रहे है.13 अप्रैल को लगाये गये लाक डाउन मे 47 दिनो में 186 लोेगो की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है. कोरोना की गति को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रदेश में अव्वल है. प्रशासन को कोरोना की महामारी को रोकने के लिय ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ग्रामीण अंचलो में स्वास्थ सुविधा में विस्तार के साथ लोगो में जागरुकता और वैक्शीनेशन पर और ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है.
व्यापारियों ने जताया विरोध
जिले के व्यापारियो ने प्रशासन के जारी लाक डाउन के आदेश को देखते ही विरोध जताना शुरु कर दिया है सोशल मिडिया में व्यापारी अपने दुखो का इजहार करने लगे है व्यापारियो की मांग का समर्थन करते आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश गर्ग ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर लाक डाउन के संबंध में जारी आदेश में संशोधन करने की मांग करते हुये दुकाने खोलने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें