ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में बहार है अवैध कारोबार है चोरो का बहार है....

Admin

Mon, Aug 23, 2021

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर-नगर में नही थम रहा चोरी का सिलसिला,बीती रात चोरों ने बड़कापारा के तालाब किनारे लगे समरसिर्बल पम्प को पार कर दिया है तो वही उसी जगह पर स्थित आँगनबाड़ी एवं स्कूल के कुछ दिनों पहले ताले तोड़कर चावल ले गए थे चोर. चोरी की इन घटनाओं की शिकायत मौखिक की गई. लेकिन फिर से उसी जगह पर समर्सिबल पम्प को चोरों ने पार कर दिया जिससे बड़कापारा के लोगो की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि अंतिम क्रियाकलाप उसी पम्प के जल से किया जा रहा था. गौरतलब है कि तालाब के पास के कुछ दुकानों में नशीली दवाइयों का कारोबार की शिकायत प्रशासन की गई. बताया जा रहा कि वहाँ पर बड़े पैमाने में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है जिससे आये दिन चोरी के वारदात सामने आते जाते रहते है. कई शिकायत के बावजूद अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कर बेखोफ प्रतिबधित सामग्री रसूकदारों के संरक्षण में चल रहा है. जिले के कलेक्टर के आदेश का भी इनपर कोई असर नही पड़ता. अतिक्रमित दुकान हटाने गए नपा अमला को खुद हटना पड़ा.बहरहाल जिले में बहार है नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार है जिससे चोरों की बहार है....

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें