ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में भू माफिया का है राज......फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचे जा रहे जमीन....

Admin

Mon, Jan 11, 2021

सूरजपुर-जिले में भू माफिया इस कदर हावी है कि उनके बगैर आम आदमी का जमीन खरीद बिक्री करना आसान नही है। इन भूमाफियाओं को पालने पोसने में राजस्व अमला का बड़ा योगदान है। बताया जाता है कि इनका शहर तो शहर गांव गांव तक मकड़जाल फैला हुआ है।पावर आफ अटानी तो कही अपने दलालो को लगाकर औने पौने दाम में जमीन का पंजीयन करा कर ऊंचे दामों में बेचना इनकी शगल ही नही है बल्कि इसे व्यवसाय का रूप भी दे चुके है। इस जमीन दलाली के कार्य मे कई सफेदपोश नेता भी सक्रिय है।इतना ही नही इन पर आरोप तो ऐसे लग रहे है कि कम का सौदा कर अधिक जमीन बेच दे रहे है। ऐसा ही एक मामला नगर के बडकापारा का सामने आया है। जिसमे कलेक्टर से की गई शिकायत में  चंद्रभान साहु ने बताया कि उनकी पुस्तौनी जमीन को साधुराम बडकापारा, ज्वाला प्रसाद, मां लालो बाई ने आपस में मिलकर उनकी भूमि 27 डिसमिल, खसरा न0 871 को बेच दिया है। जो कि उक्त भूमि भतीजा दिव्यांग चंदीकेष्वर का घर है।  बताया कि जिस दिन पटवारियो का हडताल हो रहा था। उसी दौरान उक्त बेची गई भूमि को नापने के लिये पटवारी पहुचे तो उन्हे पता चला कि उनकी भूमि को दो महिने पुर्व तिलसिवा निवासी सुरेन्द्र कुमार जायसवाल को बेचा गया है। उनका पुराने नकसे में उनका नाम है जबकि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी भुमि को बेच दिया गया है।इस कार्य मे कई बडे नाम शामिल है। उन्होने उप पंजीयक से उक्त भूमि की रजिस्टृी को निरस्त करने व उचित कार्यवाही करने की मांग की है। चन्द्रभान के परिजनों ने बताया कि इस गोलमाल के खेल में भाजपा के बड़े नेता का भी हाथ है । ईमानदारी से जांच की जाए तो उनका चेहरा भी उजागर हो जाएगा|

भू माफियाओ का अडडा बना कार्यालय………….
तहसील कार्यालय भू माफियाओं का अड्डा बन गया है। कार्यालय खुलते ही भू माफिया कार्यालय में सक्रिय हो जाते हैं। जिससे इन कार्यालयों में अपना काम कराने के लिए आने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी लालच वष भू माफियाओं के काम निपटाने में लग जाते है। जबकि कार्यालय में आने वाले लोगो का समय पर काम नही हो पाने के कारण कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। बहरहाल ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी तत्काल नहीं सुनवाई नही होती अलबत्ता भू माफियाओं का काम रात हो चाहे दिन आसानी से हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें