ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जिले में हाथियों का आतंक चरम पर...हाथियों के हमले से वृद्ध की मौत...कई एकड फसल को किया बर्बाद...

Admin

Tue, Oct 12, 2021

राजेश सोनी/पप्पू जायसवाल
सूरजपुर. जिले में हाथियों का कहर थमने का नाम नही ले रहा है कई दलो में विचरण कर रहे हाथियों ने लोगो की जानमाल का नुकसान करने में लगे है तो वही वन विभाग हाथ पर हाथ धरे मुदर्शक बना हुआ है. भैयाथान से लगे रैसरा गांव में आज तडके 20 हाथियों का दल आ धमका और समीप के ग्राम करौटी बी निवासी रामनाथ पैकरा 70 वर्ष धान की फसल देखने खेत की ओर गया था हाथियों से सामना होने पर हाथियों ने उसे घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया हालाकि ग्रामीणों ने उसे भैयाथान हॉस्पिटल ले गये जहाँ पर प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया गया जहा पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने मृतक के परिजन को 25 हजार की सहायता राशि दी है. तो वही रैसरा, डांड अमोरनी, चेन्द्रा के आसपास के गांव में हाथियों ने कई एकड़ की धान सहित गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया है. मौके पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व रेंजर सहित वन अमला के साथ जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा सहित पुलिस व ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद हैं और हाथियों की निगरानी की जा रही है फिलहाल हाथियों का दल अभी चेन्द्रा के गन्ने के खेत मे मौजूद हैं.
हाथियों ने दो दर्जन किसानों के धान के फसल को किया बर्बाद
जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में 2 सप्ताह से हाथियों ने उत्पात मचा रखा है लगातार क्षेत्र में किसानों के खेती व घर को क्षति पहुंचा रहे हैं. इस क्षेत्र में हाथियों के कई दल आकर ग्रामीणो के घर को तोडकर अनाज को चट करते हुये खेत में लगी फसल को नुकसान करने में लगे हुये है. दो हाथियों के दल के जाने के बाद 9 सदस्यीय हाथियों का दल ग्राम महुली में सोमवार से पहुचे हुये है और गांव में विचरण कर खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं गांव के सुमेश्वर साकेत, बच्चू राम, साकेत, रामलाल गुप्ता, संतु प्रसाद गुप्ता, शालिक जायसवाल, रामनरेश साहू, बृजनंदन जायसवाल, रामजी जायसवाल सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के फसल को चट कर बर्बाद कर दिया है. हाथियों मौजुदगी की जानकारी पर वन विभाग की टीम गांव से हाथियों को दूर भगाने में लगी हुई है.अभी भी महुली गांव से लगे जंगल में हाथियों की मौजुदगी से ग्रामीण दहशत मंे है. वन परिक्षेत्राधिकारी मेवालाल पटेल ने बताया कि फसलो का नुकसान का आकलन कर दस्तावेज तैयार किया जा रहा है जिससे क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सके.
बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के साथ वन विभाग का जगल है जिसकी सीमाये कोरिया जिले से लगती है तो वही प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से हाथियों का आवाजाही बिहारपुर चांदनी से होते हुये कोरिया पहुचते है और उसी रास्ते से वापस भी होते है. कोरिया और प्रतापपुर के मध्य बिहारपुर चांदनी का क्षेत्र है जहा पर हाथियों की मौजुदगी हमेशा बनी रहती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें