: टीकाकरण....! एक ओर जागरुक किया जा रहा तो वही लोग टीकाकरण केन्द्र से निराश लौट रहे....
Admin
Sun, May 9, 2021
सूरजपुर. जिले में कोराना संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिये आम से लेकर खास लोग टीकाकरण के लिये लोगो को जागरुक किया जा रहा है इसके लिये जिला प्रशासन से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मुख्यालय से लेकर दुरस्थ क्षेत्रो मे दौड लगा कर निरिक्षण कर सुर्खियो में बने हुये है जबकि जमीनी हकीकत में जिले में वैक्सीन की कमी होने से लोग टीकाकरण केन्द्र से निराश लौट रहे है तो वही 18 प्लस टीकाकरण के आरक्षण ने भी लोगो को भ्रम में डाल दिया है. रविवार को सुबह नगर में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में लंबी कतारे लगी रही इस दौरान टीका लगवाने आये लोगो को पता चला कि अंत्योदय वर्ग को टीकाकरण किया जाना है तो लोग वापस आ गये अलबत्ता कुछ देर में टीकाकरण केन्द्र विरान सुनसान हो गया वहा मौजुद कर्मचारी किसी तरह समय गुजार कर कर्तव्य निभाया गया. कुछ ऐसे भी लोेग नजर आये जो टीका के जुगाड में लगे रहे. जागरुक लोगो ने 18 प्लस के टीकाकरण को लेकर भेदभाव का आरोप लगाये है. नगर के युवा संस्कार अग्रवाल ने बताया कि लोग टीकाकरण के लिये बडी संख्या में आये थे जिन्हे लौटा दिया गया. जबकि पुरे दिन वैक्सीन पडी रही सिर्फ अंत्योदय वर्ग को लगाये जा रहे थे और दिन समाप्ती होने से पहले मुह देखकर टीका लगाये जा रहे है. बहरहाल रविवार को जिले में निर्धारित टीकाकरण केन्द्र नगर के सूरजपुर में अंत्योदय के 9 टीकाकरण, बिश्रामपुर मंे अंत्योदय के 5 व बीपीएल के 45 सहित 50 टीकाकरण, ओडगी में अंत्योदय के 4 एपीएल 47 बीपीएल के 7 टीकाकरण, बिहारपुर में अंत्योदय के 5 एपीएल 17 बीपीएल के 11 टीकाकरण, रामानुजनगर मे अंत्योदय 24 बीपीएन के 56 टीकाकरण, देवनगर में एक भी नही, भैयाथान में अंत्योदय 8 बीपीएल 28 टीकाकरण, भटगांव में अंत्योदय 3 बीपीएल 50 टीकाकरण, प्रतापपुर में अंत्योदय 9 बीपीएल के 29 टीकाकरण, जरही मंे अंत्योदय के 7 बीपीएल के 27 टीकाकरण, प्रेमनगर में अंत्योदय के 7 एपीएल 7 बीपीएल के 29 टीकाकरण,उमेश्वरपुर में अंत्योदय के 5 एपीएल 1 बीपीएल 25 टीकाकरण किये गये है. आज जिले के निर्धारित टीकाकरण केंद्र में अंत्योदय के 86, एपीएल के 72, बीपीएल के 307 कुल 465 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया है.
डोर टू डोर सर्वे कर कोरोना लक्षण युक्त मरीजों को कर रहे जागरुक
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के साथ स्वास्थ्य विभाग जिले के समस्त विकासखंड के नगरी व ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना के चेन तोड़ने मितानिन, स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से डोर टू डोर सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण युक्त मरीजों का सर्वे कर परिवार के सदस्यों की संख्या, संभावित मरीज एवं पुराने बीमारी की जानकारी संकलित कर सर्वे कर जागरुक किया जा रहा है.एक्टिव सर्विलेंस टीम के द्वारा कोरोना गाईडलाइन मास्क पहनना, सेनीटाइज या साबुन से हाथ धोना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन तथा कोविड टीकाकरण करने भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन