ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: ठेकेदार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन....मांगे पुरी नही होने पर एक मार्च से करेगें सभी निर्माण कार्य बंद....

Admin

Thu, Feb 25, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर- छत्तीसगढ कांन्टृेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारो ने विभिन्न निर्माण कार्यो में रायल्टी,डीएमएफ के साथ बाजार दर पांच सौ रुपये प्रति घन मीटर मैटल,मुरुम,रेत की कटौती अन्य मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा है. जिसमे बताया गया है कि जिले में मुरुम की कोई खदान स्वीकृत ही नही है जबकि मैटल के लिये 30 हजार घन मीटर प्रतिवर्ष उत्पादन करने की खदान है वर्तमान में रेत की जो खदाने आबंटित किये गये है वहा मनमानी वसुली की जा रही है. इसी तरह डब्लुएमएम,जीएसबी कार्याे मे रायल्टी की लागत एसओआर दर के 40 प्रतिशत व कान्क्रींट कार्यो मे 15 प्रतिशत आ रहा है. कोरोना काल में विभिन्न व्यव्साओ को राहत सुविधा दिया गया तो वही ठेकेदारो को आर्थिक नुकसान हुआ है छत्तीसगढ कांन्टृेक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 साल से 10 सालो तक रखरखाव शर्त का भुगतान नही करने,ठेकेदारों को समय पर भुगतान के साथ एपीएस की राशी दिये जाने,कार्य पुर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के साथ प्रदेश मे ई-श्रेणी पंजीयन में बस्तर 50 लाख रुपये तक मैनुअल टेन्डर लागु किया है उस व्यव्स्था को पुरे प्रदेश में लागु करने की बात कही है. दिये गये ज्ञापन ने बताया गया है कि अगर सरकार उनकी मांगो पर विचार नही करती तो ठेकेदार संघ एक मार्च से समस्त निर्माण कार्य बंद कर दिया जायेगा साथ ही निविदा का बहिष्कार करगे।
ज्ञापन देने के दौरान ठेकेदार संघ के विनय जायसवाल,हेमंत गुप्ता,गजेन्द्र दुबे,शंभु दयाल,शेखर साह,बासु देव हलदार, अनुप अग्रवाल,आशिष जायसवाल,दिनेश मेहता,राकेश निगम,अंकित गर्ग, राजेश अग्रवाल, समीर विश्वास,रितेश जायसवाल सहित अन्य ठेकेदार मौजुद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें