ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: डबरी निर्माण में JCB का उपयोग पंचायत सचिव निलंबित

Admin

Wed, Jun 20, 2018

सूरजपुर- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर संजीव कुमार झा से प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खण्ड प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल द्वारा श्री चमरू/नानराम के निजी भूमि पर डबरी निर्माण कार्य में जेसीबी द्वारा कार्य कराने के संबंध में जिला पंचायत के तकनीकी समन्वयक श्री नीरज अग्रवाल एवं जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक श्री विकास राव द्वारा जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री चमरू/नानराम के निजी भूमि पर डबरी निर्माण अनुमानित 540 गोदी मजदूरों द्वारा खोदा गया है तथा शेष कार्य जेसीबी द्वारा पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के कहे जाने पर मेट द्वारा खुदवाया गया है। हितग्राही मूलक कार्यों में जहां मजदूरों द्वारा निर्माण कराया जाना है, वहीं पंचायत सचिव द्वारा नियम विपरित उक्त निर्माण कार्य जेसीबी द्वारा कराया गया है। अतः ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल का उक्त कृत्य छग पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम  विपरीत होने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत रूनियाडीह जनपद पंचायत सूरजपुर के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें