ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: आन्दोलनकारी पुलिस परिवार को धमकाने का दौर शुरू

Admin

Wed, Jun 20, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- राज्य के विभिन्न जिलों की तरह सूरजपुर मे भी पुलिस परिजनो के द्वारा किए जा रहे प्रदर्षन से पुलिस के आला अधिकारियों के भी हाथ पांव फुलने लगे हॆं। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन एवं पुलिस कालोनी मे निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओ को उनके पति पर कार्रवाई करने की धमकी देकर डराने धमकाने का खेल शुरू कर दिया गया है, मंगलवार को परिजनों के प्रदर्षन मे शामिल महिलाओ को चिन्हाकित कर उनके पति की एक दिन मे चार-चार बार एसपी कार्यालय मे पेशी कराई जा रही है ! प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस परिजनो के आंदोलन से जिले के पुलिस अधिकारियो की भी नींद उड़ गयी है। हेड क्वार्टर के सख्त आदेश के बाद बीती रात देर तक टीआई से लेकर उच्चअधिकारियो की बैठक चली, आंदोलनकारी रत महिलाओ के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिये किसी भी स्तर पर जाकर कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आज पुलिस लाईन ऒर पुलिस कालोनी में अलग तरह का नजारा देखने को मिला, आर आई के साथ डीएसपी के द्वारा पुलिस कालोनी मे पहुचकर पुलिस के परिजनों को धमकाया डराया जा रहा था साथ ही उनके विरु़द्ध कारवाई करने की बात भी सामने आ रही है, तो वही देर रात तक पुलिस लाईन मे निवास कर रहे पुलिस के परिजनो को भी पुलिस के अधिकारी पुलिसिया अंदाज मे समझाया जा रहा है। गौरतलब है कि छग शासन के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का गृह जिला है, गृहमंत्री का गृह जिला होने पर यहाँ पर पुलिस अधिकारी आंदोलन मे जाने वाले परिवार की महिलाओ के नाम की सुचि बनाकर उनके पति को नाहक परेशान किया जा रहा है, पुलिस परिवार के इस आंदोलन की चिंगारी कही अब शोला में ना बदल जाये, इसके लिए आला अधिकारी परेशान है। महिलाओं के रुख से जब यह हाल है तो पुलिस के जवानों के द्वारा जब खुद आंदोलन में आगे आकर मोर्चा खोल दिया जाएगा तो फिर सरकार क्या करेगी यह देखने लायक होगा। पुलिस अधिक्षक ने कहा धमकी नहीं समझाइस दे रहे देवलोक से चर्चा करते हुये जिले के पुलिस कप्तान गिरजा शंकर जायसवाल ने कहा कि धमकी देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है पुलिस परिवार व्यवस्था का अंग है उन्हें समझाइश दी जा रही है आंदोलन का यह तरीका ठीक नहीं है। हाल ही में कांग्रेस की राजनीति में उतरी युवा नेत्री शशि  सिह ने देवलोक से चर्चा करते हुये कहा कि आला अधिकारियों द्वारा महिलाओ के अधिकारों का हनन किया जा रहा हॆ, जो पुरी तरह से गलत है मै इसका विरोध करती हुं!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें