ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: डाक्टर युवती ने परिजनो पर लगाया प्रताडित करने का आरोप…परिजन करते रहे बलपूर्वक ले जाने की कोशिश…SECL विश्रामपुर के वरिष्ठ अधिकारी की है डाक्टर बेटी…

Admin

Sat, Sep 4, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय पर स्थित सखी सेंटर में शनिवार को जोरदार ड्रामा देखने को मिला. एक ओर जहां एसईसीएल विश्रामपुर के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी ने परिजनों पर प्रताडित करने का आरोप लगाया है. तो वहीं जीएम के परिवार ने बेटी पर भी आरोप लगाए हैं. एसईसीएल विश्रामपुर के वरिष्ठ अधिकारी की डाक्टर बेटी आकांक्षा को विश्रामपुर पुलिस ने 181 नंबर पर कॉल आने के बाद बीते बुधवार को सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचाया था. जहां आकांक्षा ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए उनसे अलग रहने की इच्छा जताई. इसके बाद से परिजन लगातार बेटी को मनाने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय चिकित्सक एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी है बुधवार को उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर परिवार पर प्रताडित करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. इस पर विश्रामपुर पुलिस ने घर पहुंचकर युवती को सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया. जहां काउंसलिंग के बाद भी वह परिजनों के साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई. इसके साथ ही परिजन भी युवती को लगातार मनाने की कोशिशों में लगे रहे. शनिवार को वहां हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला. परिजन जहां बेटी को ले जाने के लिए हंगामा करते रहे. तो वहीं युवती परिजनों के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही. इस दौरान युवती ने बताया कि परिवार के लोग लगातार उसे प्रताडित कर रहे हैं हर बात में रोक-टोक की जाती है कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता है धीरे-धीरे यह बंधन बढ़ता ही जा रहा है। जिससे परेशान होकर उसने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की थी. युवती के बालिग होने के पर शनिवार को सखी सेंटर के सदस्यों ने उसे मुक्त कर दिया है जहां से वह बनारस में अपने किसी परिचित के पास जाने की बात कह रही थी. टीआई सुभाष कुजूर ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आने के बाद लड़की को सखी सेंटर पहुंचाया था चूंकि लड़की बालिग है.
बुधवार से सखी वन स्टाप में पनाह लिये युवती को ले जाने के लिये परिजनो ने पुरी ताकत लगा दी थी.जिले का प्रशासनिक तंत्र लगा रहा तो वही बल पूर्वक ले जाने की बाते सामने आती रही है सुत्रो के मुताबिक बेटी को काबु में करने के लिये और उसे पागल घोषित करने के लिये यथा संभव कोशिश किये गये. बहरहाल परिजनो के सारे प्रयास विफल रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें