ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: डॉ. दिव्या गुप्ता ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण...

Admin

Mon, Jun 26, 2023

सूरजपुर. राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता के द्वारा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केन्द्र के संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली। केन्द्र में अब तक कुल 1940 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1898 प्रकरणों को निराकरण कर लिया गया है। अब तक मानसिक रूप से विक्षिप्त कुल 29 महिलाओं को जिले के विभिन्न स्थलों से रेस्क्यू कर राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा गया है। जिसमें से स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात् 13 महिलाएं स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस आ चुकी हैं। कोई भी संकटग्रस्त महिला केन्द्र में किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर आश्रय सुविधा प्राप्त कर सकती हैं। केन्द्र में पिड़ित महिला हेतु 05 बेड, रहने, खाने आदि सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की आवश्यकता किसी समय चाहिए तो निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 181 अथवा केन्द्र में सीधे आकर संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के समस्त सेवा प्रदाता एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें