ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: तमोर पिंगला अभ्यारण के रेस्क्यू सेंटर में दो शावकों की मौत…लक्ष्मण की मौत के बाद दुसरे शावक रेवा की मौत आज हुई…24 घंटे में दो शावको की मौत…

Admin

Fri, Sep 24, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के तमोर पिंगला अभ्यारण के रेस्क्यू सेंटर में 24 घण्टे के अंदर दो शावकों की मौत हो गई है मौत के बाद पूरा रेस्क्यू सेंटर में हड़कंप मच गया है एक शावक की उम्र लगभग 2 वर्ष थी दूसरे शावक की मौत आज हो गई. गौरतलब कि जिले के तमोर पिंगला अभ्यारण के रेस्क्यू सेंटर में 2 साल पहले लक्ष्मण और रेवा का जन्म हुआ था. बुधवार की दोपहर में लक्ष्मण की तबियत खराब होने के बाद वायरस से उसके संक्रमित होने की बातें आईं थी और उस वायरस के HB1 होने की संभावना व्यक्त की गई थी. तमाम कोशिश और इलाज के बाद गुरुवार को लक्ष्मण की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद दूसरे शावक रेवा में भी संक्रमण हो गया उसका भी इलाज किया जा रहा था साथ ही बाकि हाथियों को भी 100 मीटर दूर बांध कर वायरस रोकने कई प्रकार के एंटीवायरस का छिड़काव किया जा रहा था. रेवा के इलाज के लिए चिकित्सको की टीम यहां पहुंच गई थी. सुबह तक की स्थिति में रेवा की स्थिति सामान्य लग रही थी लेकिन दोपहर डेढ़ बजे करीब उसने भी दम तोड़ दिया. HB1 के लिए लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट तो नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यही वायरस है क्योंकि संक्रमित होने के बाद सही इलाज ना मिलने पर 24 घंटे के अंदर उस जानवर की मौत हो जाती है.फिलहाल 24 घंटे में दो शावकों की मौत से विभाग सकते में है. डाक्टरो ने बताया जब लक्ष्मण वायरस से संक्रमित हुआ था तो उसी समय रेवा को कम से कम 20 फिट की दुरी पर अलग रखते तो जान बचाई जा सकती थी.
सवालो के घेरे में
तमोर पिंगला अभ्यारण के रेस्क्यू सेंटर में करोडो रुपये हाथियों के रखरखाव सहित खानपान में खर्च किये जाते है तो वही हाथी के शावक लक्ष्मण काफी कमजोर था. उसकी इम्यूनिटी पावर कमजोर था. जो वायरस की चपेट में जल्दी आ गया. बहरहाल विभाग सेनेटाईज किया जा रहा था साथ ही एंटीवायरस का इंजेक्शन दिया जा रहा है.
आकर्षण के केंद्र थे दोनो शावक
रेस्क्यू सेंटर में 7 हाथियों के साथ दो शावक जिनका नाम लक्ष्मण और रेवा थे. दोनों शावक इस रेस्क्यू सेंटर के आकर्षण के केंद्र थे. दोनो शावको के मौत के बाद विभाग औपचारिकता निभाने मे लगा तो वही स्थानिय लोगो में शोक का माहौल है.

वायरस से हुई मौत
पशु चिकित्साधिकारी डा0 महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह दोनो शावको को मौत वायरस से हुई है आंख पे असर, मुह का नीला हो जाने व पीछे सुजन हो गया जो HB1 वायरस के संकेत है. दोनो शावको की मौत उसी से हुई है. 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले हाथी फिलहाल सुरक्षित बताया गया है.- डा0 महेन्द्र पाण्डेय पशु चिकित्साधिकारी

दुसरे शावक को नही बचा सके
हाथी के शावक की मौत पर तमौर पिंगला रेस्क्यू सेंटर पहुचे सीएफ रिजर्व फारेस्ट के के0 मैथ्यू ने बताया कि पहले शावक की मृत्यु हुई थी. कल शाम से दुसरे शावक में भी वायरस का असर दिखने लगा था, सिर अन्य भीतरी भागो में प्रभाव था आज दुसरे शावक की भी मौत हो गई. उम्मीद थी कि आज शावक को बचा लेगे लेकिन नही बचा सके. तीन सदस्यी डाक्टरों की टीम ने शावक को बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन आखिरकार दुसरे शावक की भी मौत हो गई. - के0 मैथ्यू सीएफ रिजर्व फारेस्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें