ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत.... नगर के जेलपारा की घटना....

Admin

Wed, Nov 4, 2020

सूरजपुर- नहाने के दौरान तालाब में डूब जाने से किशोर की मौत हो गई है। घटना बुधवार की दोपहर को हुई है। बताया गया है कि नगर के जेलपारा निवासी बालकुमार मिंज का 12 वर्षीय पुत्र अस्वलेंन मिंज बुधवार की दोपहर को अपने बड़े भाई आकाश मिंज व अन्य बच्चो के साथ मोहल्ले से लगे ग्राम तिलसिंवा एफ सी आई गोदाम के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान अस्वलेंन गहरे पानी मे डूब गया। उसे पानी मे डूबता देख भाई आकाश व अन्य बच्चों ने बचाने का प्रयास किया पर वे असफल रहे। जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन व लोग जबतक बच्चे को तालाब से बाहर निकालते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इधर सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा व पीएम पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें