: तीन गामीणो की मौत के एक सप्ताह बाद धरसेड़ी पहुँचे क्षेत्रीय विधायक, तो लोगो ने जताई नाराजगी….घटना के जिम्मेदारो पर कार्यवाही नही....प्रशासन ने सहायता राशि देकर अपने कत्वर्यो की इतिश्री...
Admin
Tue, Jun 8, 2021
सूरजपुर. भटगाव विधानसभा क्षेत्र के ओडगी विकास खण्ड के धरसेडी में 29 मई को मनरेगा के कुप निर्माण में मिटटी धसकने से तीन ग्रामीणो की मौत हो गई थी. जिसके बाद पुरा प्रशासन दो दिनो तक वही डेरा जमाये रहे तब तक की जब तक शव रेस्क्यू नही हो गये. प्रदेश के पंचायत मंत्री, केन्द्रीय राज्य मंत्री सहित सभी पक्ष विपक्ष के नेता पहुचे थे. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी टवीट कर संवेदना जताई थी किन्तु नही पहुचे थे तो क्षेत्र के विधायक … और ना ही उन्होने घटना की किसी तरह की संवेदना जताई गई. अब पहुचे तो पहले ओडगी में अपना पेट्रोल पंप का उदघाटन कर उसके दुसरे दिन व घटना के 8 वे दिन धरसेडी पहुच मृतको के परिजनो से मुलाकात की. वहा मौजुद ग्रामीणो ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि घटना के 8 दिन बाद वे उस जनता की सुध लेने पहुँचे जिसकी वे रहनुमाई करते है. ओड़गी ब्लॉक के धरसेड़ी के लोगो ने आज अपने विधायक से पूछा कि कहा थे साहब अब तक….. धरसेड़ी वह गांव है जहाँ 8 दिन पहले एक निर्माणधीन कुएं के मलबे में दबने से तीन ग्रामीणो की मौत हो गई थी। हालांकि इस घटना के बाद इस गांव में शासन प्रशासन की जोरदार मौजूदगी ओर राहत के सिलसिले ने मौत के गम ओर गुस्से को कम करने का काम किया था लेकिन विधायक की गैर मौजूदगी ग्रामीणों को खल रही थी।बहरहाल,रविवार को भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे पूरे लाव लश्कर के साथ धरसेड़ी गांव पहुचे थे जहाँ उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और घायलों लोगों को भी अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान किया।ग्रामीण की मांग पर धरसेड़ी ग्राम पंचायत को 6 हैंडपंप की देने की घोषणा की. साथ ही आमाडाँड़ ,पण्डोंपारा में मक्का बीज 20 किसानों को दिया. ध्यानाकर्षण के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने की बात कही. इस दौरान विधायक ने पण्डो बस्ती में जन चैपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी. जिस में यह बात सामने आई कि पण्डोपारा बस्ती तक पहुँच मार्ग नही है जिससे लोगो को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है खास कर जब लोग बीमार हो जाये तो ज्यादा दिक्कते होती है जिस पर संसदीय सचिव व विधायक ने भरोसा दिलाया है कि पंडोपारा बस्ती तक पहुँच मार्ग के लिए हर समस्या वे दूर करेंगे.
तबियत नसाज थी सभी को मालूम है
घटना के इतने दिन बाद पहुँचने के सवाल पर एक बार तो विधायक जी तमक गए लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे रायपुर में थे जहाँ उनके बच्चों का इलाज चल रहा था, जिसकी जानकारी सभी को थी,कल ही वे रायपुर से लौटे है और आते ही धरसेड़ी के लोगो तक पहुँच गए.विधायक ने बताया कि वे जब भी जिले में रहते है तो जरूर गांव के दौरे पर जाते रहते है. गांव नही जाने की शिकायत कोन और क्यो करता है यह समझ से परे है-पारसनाथ राजवाडे
विज्ञापन
विज्ञापन