ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: थप्पड मारने वाले एसडीएम कब हटेगें....कलेक्टर को हटाते देर नही लगी...तो SDM को हटाने इतनी देरी क्यो...? एसडीएम या तो ज्यादा पावरफुल या कुबेर के भंडार....

Admin

Mon, May 24, 2021

सूरजपुर. थप्पड काड के बराबर के सहयोगी एसडीएम के उपर अभी तक कार्यवाही ना होना कही ना कही कलेक्टर रणबीर शर्मा से ज्यादा पावरफुल होना का संकेत देता है अब वे किस मामले मंे ज्यादा पावर फुल है ये तो प्रदेश के मुखिया ही तय कर सकते है बहरहाल सोशल मिडिया में कलेक्टर के बाद एसडीएम प्रकाश सिह राजपुत का एक युवक को थप्पड लगाकर सरेआम बेज्जती करने का विडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सरकार की आलोचना हो रही है तो वही कार्यवाही ना होने पर तरह तरह के कमेंट हो रहे है अब इनका पुराना अच्छे कृत्य भी निकलकर सामने आ रहा है पिछले लाक डाउन में इन्होने लाठी लेकर ग्रामीणो की जमकर कुटाई भी की थी जिसकी तस्वीर भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रही है विभिन्न समाजिक संगठन के कार्यकर्ताओ ने थप्पडबाज एसडीएम के उपर कार्यवाही करने की मांग की है..
भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिह राजपुत के द्वारा भी शनिवार को ही अपने मुखिया रणबीर शर्मा के साथ एक युवक को थप्पड रसीद किया था जिसका विडियो भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के जब कलेक्टर को तत्काल पद से हटा दिया तो थप्पड कांड के बराबार के सहयोगी एसडीएम पर कार्यवाही क्यो नही. कही ये आईईएस रणबीर शर्मा से भी ज्यादा रसुखदार तो नही या फिर मुख्यमंत्री तक या जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिह तक यह खबर पहुची ही नही.

डंडे मरते SDM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें