ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत

Admin

Sat, Jun 30, 2018

प्रवेश गोयल सूरजपुर-जिले के रामानुजनगर तहसील मुख्यालय में स्थित ददुआ कॉलोनी निवासी 2 सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदार के यहां बिलासपुर हुए थे और वापस रामानुजनगर लौटते वक्त कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चेतमा के समीप कोयले से लोड ट्रेलर ने स्वीफ्ट डिजायर कार को जबरजस्त टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

गौरतलब है कि रामानुजनगर के ददुआ कॉलोनी निवासी रितिक उपाध्याय  और उसके मौसा राजकुमार बिलासपुर गए हुए थे। आज शनिवार को वह अपनी लाल रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार से वापस रामानुजनगर लौट रहे थे। इसी बीच कटघोरा थाना क्षेत्र के चैतमा के पास तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 29 A 4758 को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रितिक  24 वर्ष और उसके मौसा राजकुमार  42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि राजकुमार पटवारी के पद पर पदस्थ था। इस घटना की सूचना से समूचे रामानुजनगर में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें