ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दिवंगत शिक्षिका के परिजनो को दी एक लाख की संवेदना राशि….सूरजपुर सँयुक्त संवेदना समिति की पहल....

Admin

Sun, May 9, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. छ0 ग0 प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के तत्वाधान में संयुक्त संवेदना योजना अंतर्गत शा.प्रा.शाला दर्रीपारा जयनगर में पदस्थ अनुपमा श्रीवास्तव की कोविड संक्रमण पश्चात दिवंगत होने पर जिले के 555 शिक्षक सदस्यों ने उनके परिजनों को संवेदना बतौर एक लाख रुपये का चेक देकर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की है.उक्ताशय की जानकारी देते हुये संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से सँयुक्त टीम से जुड़े पदाधिकारियो के मन मे एक ऐसी योजना शुरू करने की मंशा थी जो कि शिक्षको के द्वारा और शिक्षको के लिए संचालित हो. जीते जी तो सभी साथ देते है परंतु मृत्यु पश्चात भी यदि दिवंगत शिक्षक के आश्रितों के लिए जिले के शिक्षको का समूह सदैव खड़ा रहेगा तो यही सबसे बड़ी संवेदना और श्रद्धांजलि होगी. इसी सोच के साथ संयुक्त टीम सूरजपुर ने कुछ महीनो पहले कम सदस्यों के साथ संयुक्त संवेदना नामक योजना की शुरुवात की और देखते ही देखते अब तक जिले भर से 555 शिक्षक सदस्य इस योजना से जुड़ चुके है. इस योजनांतर्गत जुड़ने वालो सदस्यों के लिए मात्र पाँच सौ रुपये की वार्षिक सदस्यता राशि निर्धारित किये गये है. जो योजना से जुड़े किसी भी सदस्य की मृत्यु पर साथी शिक्षक सदस्यों द्वारा उनके आश्रितों को एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान कर उनकी अनुकम्पा नियुक्ति,दिवंगत के स्वत्वों का पूर्ण भुगतान सहित आजीवन हर परिस्थिति में दिवंगत शिक्षक के आश्रितों की मदद करना है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें