ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: दूध लेने निकले माइनिंग असिस्टेंट मैनेजर की सड़क दुर्घटना में मौत

Admin

Tue, Aug 21, 2018

सूरजपुर-भटगांव-जरही मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर माइनिंग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महान वन माइंस में पदस्थ थे। तो वही इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि मृतक का शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा लेकिन मौके पर पहुंचे प्रबंधन के अन्य अधिकारियों ने शव को उठवाने के लिए पहल तक नहीं की। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने एंबुलेंस को बुलवाया और शव को अस्पताल भेजा गया।

सूरजपुर के जरही से लगे एसईसीएल महान-1 माइंस में असिस्टेंट मैनेजर माइनिंग के पद पर पदस्थ 45 वर्षीय लखन सिंह ठाकुर पिता इंदर सिंह ठाकुर सोमवार की रात लगभग 9 बजे बाइक से जरही चौक घर के लिए दूध लेने जा रहे थे। तभी एसईसीएल अस्पताल से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से कुछ ही देर बाद लखन सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनका शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने एसईसीएल के एंबुलेंस को जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। इस बीच घटना की सूचना पर एसईसीएल के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी शव को उठवाने के लिए कोई पहल नहीं की। घटनास्थल पहुंचे अधिकारी संवेदनहीन बने रहे। इस दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलवाकर शव को अस्पताल भिजवाया।

इधर इस हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पीएम कराने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गृहग्राम छिंदवाड़ा ले गए। वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं..... क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन भटगांव पुलिस द्वारा तेज रफ्तार व भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें