ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: दूसरे दिन भी जोरो पर जारी टीकाकरण महाअभियान….दो गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण...

Admin

Sat, Dec 11, 2021

सूरजपुर. जिले में टीकाकरण महाअभियान का दूसरा दिन टीके लगवाने प्रशासन कड़ी मशक्त के साथ प्रेरित कर रहा है. इस टीकाकरण महाअभियान में जिला प्रशासन की पूरी टीम नगर व गांव के घर-घर गली, मोहल्ले, खेत खलिहान, नदी, पहाड सहित सभी जगहों पर जा कर टीकाकरण कर रही हैं. आज कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों को जागरूक करने सुबह से ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के अन्य अधिकारियों ने भ्रमण कर घर-घर जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील कर उन्हें प्रेरित किया. गांव के दूरस्थ क्षेत्रों में राजापुर के घुनघुट्टा नदी को पार कर तालाडांड जाकर लोगों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन किया गया. तो वही कई ग्रामीण वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं थे पर वैक्सीनेशन दल के द्वारा मान-मनौव्वल के बाद लोग टीका लगवाने के लिए तैयार हो रहे है. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम केतका के परसापारा मंे एक 82 वर्ष की सुखमनिया वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार नही थीं जिसे बडी मश्क्त कर मान-मनौव्वल करने के बाद वह तैयार हुई इसी तरह कई ग्रामीण ईलाको से खबर है कि बहुत मशक्त करना पड रहा है.
84 हजार 987 हुए वैक्सीनेटेड वैक्सीनेशन निरन्तर है जारी
प्राप्त जानकारी अनुसार सायं 5ः00 बजे तक की रिपोर्ट में प्रथम एवं द्वितीय चरण में 84 हजार 987 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया तथा कोविन पोर्टल मंे 66 हजार 558 एन्ट्री किया गया है साथ ही वैक्सीनेशन व कोविन एन्ट्री निरन्तर जारी है.
दो गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण
ओडगी ब्लाक दुरस्थ व पहुचविहिन क्षेत्र लुल्ह मे टीकाकरण दल को दिये लक्ष्य में शत प्रतिशत ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया. तो वही कुबेरपुर ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत टीकाकरण किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें