ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: देर रात तक वाहन चेकिंग कर पुलिस ने वसूले 1.68 लाख, 84 वाहनों से हटाई काली फिल्म

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- वाहनों में काली फिल्म लगाकर पारदर्शिता खत्म करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस ने देर रात तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस तरह की कार्रवाई कर पुलिस ने संदेष दिया कि जिले में काली फिल्म लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है, पुलिस कप्तान जीएस जायसवाल ने ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। निर्देश के तहत आज पहले दिन ही अभियान चलाकर 84 काली फिल्म वाली वाहनों एवं 7 शराबी चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 1 लाख 68 हजार रूपये बतौर समन्स शुल्क वसूल किये और दो वाहनों को जप्त किया है। वहीं 42 वाहनों की नम्बर प्लेट में नम्बर न लिखे होने पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार 600 रूपये समन्स शुल्क की पृथक से वसूली की गई। विश्रामपुर और प्रतापपुर में सर्वाधिक कार्रवाई इस अभियान के तहत काली फिल्म वाली वाहनों एवं शराब पीकर वाहन चलाते पाये गये चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करने में विश्रामपुर व प्रतापपुर ने सर्वाधिक सक्रियता दिखाई। प्रतापपुर पुलिस व विश्रामपुर पुलिस के अलावा सूरजपुर, चंदौरा देर रात तक रामानुजनगर, जयनगर, प्रेमनगर, भैयाथान, लटोरी व बसदेई समेत अन्य थाना व चौकी प्रभारी के द्वारा प्रकरण दर्ज किये गये। कार्रवाई से मचा हड़कम्प सूरजपुर जिले में इस तरह की कार्रवाई अभियान चलाकर पहली बार की गई है, पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के निर्देषन में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में हड़कम्प मच गया है। कार्रवाई के दौरान कई सफेदपोष नेता और स्टाईलबाज नवयुवकों को बगलें झांकते देखा गया। वहीं जांच के दौरान कई वाहन मालिक सिफारिष करते नजर आये। एसपी जीएस जायसवाल ने भी इस अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देष दिये है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें