ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: देवगढ़ में जमी गायक कलाकारो की महफिल, मोहक भजनों की लय में सारी रात झूमे शिवभक्त

Admin

Thu, Aug 9, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली सेवाभावी संस्था नवयुवक दुर्गा मण्डल एवं मॉ कुदरगढ़ी सेवा परिवार के नेतृत्व में देवगढ़ धाम कांवर पदयात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए छठघाट सूरजपुर से लेकर देवगढ़ धाम तक जगह- जगह सेवा शिविर लगाया गया था जिसमें पेयजल, जलपान, फलाहार, भोजन और चिकित्सा सुविधा शामिल रही।   इस दौरान देवगढ़ में पण्डाल लगाकर दोनों संस्थाओं द्वारा विषाल जगराता का आयोजन किया गया। जिसमें सारी रात षिवभक्त श्रद्धालू झूमते- नाचते रहे, भजन संध्या के मध्य अलौकिक सजीव झांकियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। विशाल जागरण के आयोजन में कांवरियों के साथ सूरजपुर, विश्रामपुर, अम्बिकापुर, लखनपुर,, उदयपुर, बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, डांडगांव, केतका, महंगई के अलावा भी विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालू प्राचीन शिव नगरी देवगढ़ धाम पहुंचे थे। देवगढ़ में नवयुवक दुर्गा मण्डल और मॉ कुदरगढ़ी सेवा परिवार के द्वारा विशाला भण्डारा आयोजित किया गया था। वहीं रात्रि जागरण के उपरांत शिवरात्रि के अवसर पर प्रातः 4 बजे महाआरती हुई और इसके बाद सूरजपुर रेणुका नदी स्थित छठघाट से जल उठाकर देवगढ़ पहुंचे दस हजार से भी अधिक शिवभक्त कांवरियों ने हर- हर महादेव की गुंज के मध्य प्राचीन अर्द्धनारेश्वर षिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और कांवरियों का जत्था वापस अपने- अपने घर लौट गया। इन कलाकारो ने की भजन अमृत की बरसात नवयुवक श्री दुर्गा मण्डल द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में इशरत, मोन्टू एण्ड गु्रप, सविता मिश्रा, सारंग कुमार, मदन गोयल, विजय साहू, बिरेन्द्र गर्ग समेत अन्य कलाकारो ने सारी रात भजन की प्रस्तुती दी। वहीं मॉ कुदरगढ़ी सेवा परिवार द्वारा आयोजिय जगराता में रेशमी शर्मा, जुलही सिंह, आकाश गुप्ता गोलू, निजाम एण्ड ग्रुप, विवेक ताम्रकार, हीना सिंह समेत अन्य कलाकारों ने भजनों की अमृत वर्षा कर शिवभक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें