ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दो दुकानों पर कार्रवाई......एक दुकान पर जुर्माना.....दूसरी दुकान हुई सील......

Admin

Wed, Sep 30, 2020

सूरजपुर- जिले में कोरोना की चैन तोड़ने संपूर्ण जिले को 01 अक्टूबर की रात्रि 09 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पर इसमें भी कुछ दुकानदार व प्रतिष्ठान ऐसे हैं जो शटर खोल कर तो बैठ ही रहे हैं, और सुरक्षात्मक नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क पहने पाये जा रहें हैं। ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा नगर भ्रमण के दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित महामया बर्तन भण्डार के संचालक पर दुकान खुला रखने व मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा के द्वारा मेन रोड स्थित न्यू दुर्गा वस्त्र भंडार सूरजपुर का शटर खुला पाये जाने व बिक्री किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर दुकान को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मास्क न पहनने वाले 13 लोगों से जुर्माने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान नगर में तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपक एक्का अन्य पुलिस का दल सक्रिय होकर निगरानी कर रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें