: दो महिलाओ से शराब बरामद....बडे पैमाने पर मध्यप्रदेश की शराब खपाये जा रहे है सीमावर्ती क्षेत्र में….कार्यवाही में पकडे गया गांजा हुआ गायब….?
Admin
Sat, Aug 21, 2021
सुभाष गुप्ता
सूरजपुर. जिले के दुरस्थ क्षेत्र चादनी बिहारपुर के महुली गांव में बडे पैमाने पर शराब के साथ अवैध कारोबार करने वाली महिला राजकुमारी जायसवाल से 18 लीटर तो वही लल्ली कुंवर से 50 पाव शराब आबकारी विभाग ने जप्ती की कार्यवाही की है. जनसंपर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहर्रम के दिन शुष्क दिवस के दिन मुखबिर की सुचना पर ग्राम मोहली में अन्य प्रांत की शराब बेचने की जानकारी मिलने पर संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी, उपनिरीक्षक ने महुली गांव के श्रीमती लल्ली कुँवर के घर से मध्यप्रदेश में विक्रय योग्य मदिरा गोआ 50 पाव (9 लीटर) एवं श्रीमती राजकुमारी के घर से 18 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई, दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर दोनों पर धारा 34(2) 59क के तहत गैर जमानती प्रकरण दर्ज किया गया.
गांजा हुआ गायब….?
स्थानीय सुत्रो के मुताबिक बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में कुख्यात इनमें से एक महिला से 5 किलो गांजा और दुसरी महिला के 3 किलो गांजा भी बरामद किये गये है पर गांजे का प्रकरण ना तो बनाये गये ना ही बरामदी दर्शाये गये. इनमें से एक आरोपी की खाखी के बडे अधिकारी से अच्छी खासी जान पहचान है जब इस क्षेत्र मे पदस्थ थे तो आये दिन वहा बसेरा होता रहता है. ग्रामीण बताते है कि उसी अधिकारी की छत्रछाया में बडे पैमाने पर अवैध कारोबार किया जा रहा था. स्थानीय पुलिस के क्या कहना जब पकडे हुए शराब के जखीरे को पुलिस थाने से गायब कर सकती है तो अंदाजा लगाये जा सकते है कार्यवाही की. बहरहाल बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में अवैध करोबार की बहार है बडे पैमाने पर शराब मध्यप्रदेश से लाकर बेची जा रही है जिससे संबंधित अधिकारी कर्मचारी फल फुल रहे है.
विज्ञापन
विज्ञापन