ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: दो मोटर सायकल में हुई जबरदस्त टक्कर.....

Admin

Thu, Sep 13, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- सड़क हादसे की एक ऐसी समाचार सामने निकलकर आई जिसने सब को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यह दर्दनाक हादसा प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह के गृहग्राम शिवपुर का है। विधायक खेलसाय सिंह के नर्सरी के समीप दो मोटर सायकलों में जबरदस्त टक्कटर हुई। इस सड़क हादसे में मोटर सायकल में सवार तीन युवक कृष्णा सिंह आत्मज धनसाय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कौषलपुर और उसके दो अन्य साथी दीपक पैकरा, व विवेक मुस्कान उर्फ बंटी आत्मज जगदीश सिंह पैकरा उम्र 24 वर्ष अपने प्लसर मोटर साकयल क्रमांक सीजी 16 सीजे 2934 में सवार सवार होकर अपने घर गांव जा रहे थे, कि इसी बीच षिवपुर के नर्सरी के समीप मदनेष्वरपुर की ओर से आ रही डिस्व्हर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीजे 6337 में सवार हो कर आ रहे ग्राम मद्नेश्वरपुर निवासी राजलाल आत्मज महेन्द्र बरगाह एवं उसके गांव का ही दो अन्य साथी सूरज राजवाडे़ व दोदला राजवाडे़ भी सवार थे।इसी बीच दोनों मोटर सायकलों में जबरदस्त टाक्कर हो गई। इस टक्कर से कृष्णा सिंह एवं राजलाल बरगाह की उपचार हेतु सूरजपुर जिला चिकित्सालय लाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिये। दुर्घटना में गंभीर चोट आने पर विवेक मुस्कान उर्फ बंटी को उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर एवं दीपक पैंकरा को अम्बिकापुर रेफर किया गया है इसके अलावा दोदला को भी गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर थाना सूरजपुर में शून्य पर मर्ग कायम किया जाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें