: धान बेचने के लिए पंजीयन के नाम पर किसान से 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा....
Admin
Sat, Oct 17, 2020
सूरजपुर- सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पंजीयन के नाम पर किसान से चार हजार की रिश्वत लेते पटवारी को एनसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार सूरजपुर के पाठकपुर गांव निवासी किसान प्रेमसाय पुत्र बागरसाय ने एनसीबी अंबिकापुर में शिकायत की कि गांव स्थित जमीन पर धान की फसल बोई थी। जिसे सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने के लिए पटवारी से पंजीयन कराना जरूरी है। पंजीयन फार्म में जमीन का रकबा दर्ज करने के लिए गांव का पटवारी अनुज उर्फ अनूप सिन्हा पुत्र रविंद्र सिन्हा निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर टीम ने पटवारी से मोलभाव करने के लिए किसान को निर्देश दिए। इसके बाद पटवारी चार हजार रुपए के लिए मान गया। इस पर टीम ने किसान को शनिवार को उसे रुपए देने के लिए भेजा और अपना जाल बिछा दिया। शनिवार को जैसे ही किसान रुपए देने सूरजपुर के लटोरी गांव पहुंचा, उसी दौरान एसीबी की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन