ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नगर में प्रत्येक दिन चल रहा जागरूकता अभियान... कोविड नियमो के पालन सावधानी के साथ, टीकाकरण के लिए कर रहे है प्रेरित...अभियान में प्रतिदिन अधिकारी,जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता जुड रहे...

Admin

Thu, Jul 8, 2021

सूरजपुर. नगर में यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स व एमएसएसवीपी,जिला प्रशासन के सहयोग से रोको अउ टोको अभियान नगर में भ्रमण कर लोगो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की अपील की जा रही है. अभियान में जनप्रतिनिधि,अधिकारियों, नगर के पत्रकारो के साथ समाजिक कार्यकर्ता जुड कर लोगो को कोरोना नियमो के पालन की समझाइश देते हुए सावधानी के साथ ही शतप्रतिशत टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.  नगर में चल रही रोको अउ टोको अभियान चौक चौराहों सहित सर्वाजनिक स्थानो पर बगैर मास्क के सडक पर चल रहे लोगो को रोक और टोक कर मास्क लगाने की अपील कर जरूरतमंदों को मास्क का वितरण कर दुकानदारों से कोविड व्यवहारों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिये अपील किया गया। तो वही कोरोना मुक्त होने के लिये लोगो से कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पम्पलेट, प्रचार वाहन सहित अन्य माध्यमो से लोगो को जागरुक कर कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह कर रहे है. आज नगर के कोतवाली थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला के साथ वरिष्ठ पत्रकार समाजिक कार्यकर्ता,रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य ओमकार पांडेय,विनय मिश्रा ने कोतवाली थाना के सामने से अभियान को रवाना कर स्वयं सेवको उत्साह वर्धन किया. जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी के सी राय व जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल समर्थन देते हुए अभियान को गति दी. तो वही वरिष्ठ पत्रकार अजय गुप्ता,पाषर्द संतोष सोनी रोको अउ टोको अभियान में सम्मलित होकर नगर भ्रमण किया. छ0ग0 प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के उप प्रांतीयध्यक्ष सविना मंसुरी प्रतिदिन अभियान से जुड़कर स्वंम सेवको का उत्साह बढ़ा रहे है. इस अभियान को प्रत्येक दिन नगर के युवा पत्रकार अमीर खान, शमरोज खान, सुभाष गुप्ता, कौशलेन्द्र यादव, नीरज साहू भाग ले संचालित कर रहे.इस दौरान रोको अउ टोको दल के स्वंम सेवक विनीता सिन्हा, साबरीन फातिमा, शीतल राजपुत, गीता गिरी, कार्तिक मजुमदार, रमेश साहु, गोविंदा साहु, जिलेज साहु, सोमनाथ राजवाडे व अन्य स्वंम सेवक उपस्थित थे.

मास्क पहनते हुए
जनसंपर्क करते हुए
नगर भ्रमण करते

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें