ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नगर में भू माफिया की करतुत...रातो रात नाला पर बना दिया पुलिया कर दिया अवैध सडक का निर्माण....नियमो के विरुद्ध बेचे जा रहे है प्लाट....राजनैतिक रसुकदारो के सामने नतमस्तक हुआ प्रशासन....

Admin

Fri, Jun 4, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय की बेताहाशा कीमतो की जमीन कौडियो के दाम पर खरीदकर जमीन दलाल और राजस्व विभाग मालामाल हो रहे है. भू माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि जीवित व्यक्ति को मृत बनाकर अवैध रुप से जमीन की रजिस्ट्री तक करा लेते है. कई दशको से बने नाला सहित स्टाप डेम को मिटटी को पाट कर विलुप्त कर दे रहे है. खरीददार भी खुद के आशियाने की उम्मीद में नियमों की अनदेखी कर जमीन खरीद रहे हैं जबकि प्लाटिंग करने के लिये शासन के द्वारा नियम बनाये गये है पर इन नियमो की आये दिन धज्जियां उडाई जा रही है. कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन चुप्पी साधे है. इनके खिलाफ प्रशासन अभियान छेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. गौरतलब है कि शहर की आबादी दिनों दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में लोग अब खुद के आशियाने के लिए जमीन की खाक छान रहे हैं. जमीन दलाल इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं. दलालों के जरिए पहले गांव सहित शहर की जमीन बगैर रोड रास्ते के कौडियो के भाव में खरीद रहे है. और फिर उस पर रोड पुलिया का निर्माण कर अवैध प्लाटिंग बिना डायवर्सन के बेचे जा रहे है जिसके वजह से प्लाट को खरीदने वाले बाद में परेशानी में फंस रहे हैं.
हाल ही मे जिला मुख्यालय के हाईटेक बस स्टैन्ड के सामने इसी तरह के जमीन प्लाटिंग कर बेचने का मामला सामने आया है उक्त भूमि ग्राम पंचायत तिलसीवा में है उस जमीन पर कोई रोड रास्ता नही था बल्कि सन 1991 में सिचाई विभाग के द्वारा बनाया गया स्टाप डेम था जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति भूमि खरीदने की सोचता नही था किन्तु इन रसुकदार लोगो ने उक्त भूमि को सब कुछ जानते हुये भी खरीद लिया. अब उस जमीन तक जाने के लिये 20 फीट से ज्यादा चैडी सडक का निर्माण कर दिया और नाला में बने स्टाप डेम में पुलिया का निर्माण कर दिया. इसमे दिलचस्प पहलु यह भी है कि जहा पर सडक का निर्माण किया जा रहा है वहा पर कई दशको से लोग उस शासकीय भूमि पर अवैध रुप से अतिक्रमण कर झोपडी बनाकर रह रहे थे. इन भू माफियाओ ने उन गरीब लोगो को चंद पैसे का लालच देकर और अपने राजनैतिक रसुक का भय दिखाकर उन्हे वहा से हटने को मजबुर कर दिया. कौडियों के दाम पर खरीदी गई उक्त भूमि हाईटेक बस स्टैन्ड के ठीक सामने अब करोडो की हो गई है. प्रशासनिक अक्षमता तो तब नजर आती है कि हाईटेक बस स्टैन्ड, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने है और रिंग रोड से सडक का निर्माण किया जा रहा है.

सन 1991 में नाले में बना हुआ स्टाप डेम की

कृषि भूमि की हो रही अवैध प्लाटिंग
शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षो से कृषि भूमि को टुकड़ों में काटकर बेचने का कार्य चल रहा है ग्रामीण इलाकों के किसानों की खेती वाली भूमि को ज्यादा पैसा देने का झांसा देकर जमीन खरीद ली जाती है, फिर उसकी प्लाटिंग की जाती है और दलाल सक्रिय हो जाते हैं। इसके बाद प्लाट काटकर कालोनियां बनाई जाती हैं।
राजस्व का नुकसान
वर्तमान में चल रहे अवैध प्लाटिंग करने वाले अब समूहों में कार्य करने लग गए हैं जिससे राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा. राजनीतिक दलों का चोला ओढ़कर अलग अलग राजनैतिक दलो के लोग चुनावी दुश्मनी को भुलकर जमीन माफिया के कार्य में संगठित होने के लिए हाथ मिला लिए हैं, ताकि प्रशासन की कमजोरी को हथियार बनाकर मनमानी की जा सके.

कृषि भूमि

रजिस्ट्री कहीं की, कब्जा सरकारी जमीन पर
नगर की व सरकारी जमीनें हड़पने का एक ओर तरीका अपनाया जाता है यह लोग जमीन वही खरीदते है जिसके आसपास सरकारी जमीन है. जिसमे यह लोग भोले-भाले खरीददार को पता भी नही होता कि उसे किस जमीन की रजिस्ट्री करा रहे है और कब्जा सरकारी जमीन में दे देते है. बाद में इनका जो निजी जमीन में रकबा बच जा रहा है। उसे भी यह लोग ओने-पौने दामों में बेच रहे हैं.
अवैध प्लाटिंग,सडक,पुलिया निर्माण की शिकायत ग्रामिणो सहित मजदुर किसान नेता सुरज रवि, समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अवस्थी एंव कई जनप्रतिनिधियांे ने राजस्व अधिकारी,कलेक्टर से पुरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई अलबत्ता कोरोना काल का लाभ उठाते हुये खुलेआम तेजी से अवैध प्लाटिंग कर बेचे जा रहे है. समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अवस्थी ने बताया कि इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत उन्होने जब कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से की तो भू माफिया उन तक पहुच इस मामले को यही पर समाप्त करने के लिये हर तरह से जोर आजमाईस करने का प्रयास किया किन्तु वे इस शिकायत को न्यायलय मे ले जाने की बात कही है.

होगी कार्यवाही
इस संबंध मे एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा से जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि इस आशय की शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर तहसीलदार को जांच करने के लिये निर्देशित किया गया है जांच रिपोट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी-पुष्पेन्द्र शर्मा एसडीएम सूरजपुर

सड़क व पुलिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें