ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: भू माफिया की करतुत...जमीन के लालच में 31 सालो से गायब महिला हुई प्रगट…परिजन ने फर्जी बताया...अपराध दर्ज हुआ...राजनैतिक रसुकदारो के सह 420 के आरोपी को पुलिस सुरक्षा...

Admin

Thu, Dec 2, 2021


सूरजपुर. जिले में भू माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि जीवित व्यक्ति को मृत बनाकर तो वही जमीन किसी की और किसी और को जमीन का मालकिन बनाकर जमीन की रजिस्ट्री तक करा लेते है, तो कभी वर्षो से गायब महिला को अचानक प्रगट हो जाती है. प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी पर भू माफिया नाजायज फायदा उठा रहे हैं. जबकि पिडित अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे है. नगर के रहने वाली ज्योत्सना राज ने कलेक्टर,एसडीएम,तहसीलदार,कोतवाली थाने से शिकायत कर बताया कि उसे पिता ने 1977 में कालेज के पास की भूमि उसकी छोटी बहन के नाम खरीदे थे जो उस वक्त नाबालिक थी जिस पर सपरिवार रहते थे, उनकी बहन 15 साल की उम्र में सन 1990 से घर छोडकर फरार हो गई थी, जिसका खोजबीन करने पर पता नही चला. पिता, भाई, मां की मृत्यु हो गई लेकिन आज तक वह किसी प्रकार की सूचना खैरियत की नही दी, न ही कभी किसी भाई बहन से सम्पर्क की, आज लगभग 31 वर्षो के बाद भूत की तरह अचानक प्रगट हो गई और तहसील कार्यालय सूरजपुर में जमीन के दस्तावेज में कांट-छांट कर वारिस बन कर उक्त भूमि को बेचना चाह रही है. ज्योत्सना राज ने बताया कि उसकी बहन वत्सला राज लक्ष्मी को 1990 के बाद कभी किसी ने देखा तक नही है उसके जगह पर शहर के बडे भू माफिया व राजनीतिक दलों का चोला ओढ़कर बने भू माफियाओ ने उसकी बहन की जगह दुसरी महिला को खडा कर भूमि को बिक्री करने में लगे हुये है इसके लिये आधार कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेजो फर्जीवाङा कर बिक्री करने में लगे हुये है जिसका मुख्तारनामा भी कर दिया गया है.
फर्जी महिला बनी है बहन
ज्योत्सना राज की माने तो उन्होने पूरे दावे के साथ बताया कि जो महिला आज उसकी बहन बनी हुई है वह फर्जी महिला है, न तो वह बहन है ना ही परिवार से है, जब उन्हे इस साजिश का पता चला तो उन्होने पूरे मामले का पडताल कर बताया कि आज जो महिला फर्जी रुप से बहन बनी हुई है वह यूपी के इलाहाबाद के माडा की रहने वाली है उसके पिता वही के है और मां का मायका भैयाथान है. और पूरा परिवार 6-7 सालो से भैयाथान में निवास कर रहे है. उनकी पडताल मे फर्जी बहन बनी महिला का वास्तविक नाम विजय लक्ष्मी उर्फ गुडिया है जिसकी शादी गांव राजापुर, पोस्ट रामगढ,तहसील कोराव, ईलाहाबााद यूपी में रहने वाले राजेश कुमार मिश्रा पिता कुंज बिहारी के साथ हुई थी. वह बहुत शातिर है पैसे के लालच मे भू माफियाओ के बल पर उसने बहुत से दस्तावेजो में छेड-छाड की है.
डीएनए टेस्ट कराने की
पिडित ज्योत्सना ने कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार सहित कोतवाली में शिकायत पत्र मे फर्जी बहन बनी महिला और अपना डीएनए टेस्ट कराने को कहा है जिससे पूरे मामले की सत्यता प्रमाणिक हो सके. बहरहाल कोतवाली पुलिस ने ज्योत्सना राज की बहन बनने का नाटक करने वाली महिला वत्सल राज लक्ष्मी पर 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लगी हुई है.
420 की आरोपी को पुलिस सुरक्षा
फर्जी बहन बनकर कुटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर तहसील कार्यालय में जाकर भूमि खसरा न0 1625,1629,1624,1626,1623,1631 कुल 6 प्लाट का नाम मे फेरबदेल करने का प्रकरण चल रहा है बीते 25 नवम्बर को दो महिला पुलिस की सुरक्षा में तहसील कार्यालय पहुची थी हैरानी की बात यह है दो दिन पहले दिनांक 23 नवम्बर को धारा 420 के तहत आरोपी बनाने वाली कोतवाली पुलिस उसे आरोपी महिला को महिला पुलिस उपलब्ध कराते हुये तहसील कार्यालय में शाम को बंद कमरे में बयान दर्ज कराती है. तो वही आरोपी को तहसील कार्यालय में मेहमान की तरह घंटो रखा गया था, सुरक्षा के लिये महिला पुलिस लगी रही, अंदाजा लगाया जा सकता है 420 के आरोपी के रसुक क्या हागे और किस स्तर के भू माफिया इस षडयन्त्र में शामिल है और इनके आगे अधिकारी भी नममस्त है. बहरहाल पुरे मामले में क्या होता है इस षडयंत्र के पीछे कौन है उन पर कार्यवाही होगी या नही, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा...लिहाजा सतर्क रहें कभी भी कुछ भी हो सकता है...अपनी संपत्ति भूमि पर निगाह रखे...सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें