ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नगर संग्राम...भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन जमा...कुल 49 नामांकन भरे गए...आरोप-प्रत्यारोप का दौर हुआ शुरू...

Admin

Fri, Dec 6, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी दिन सूरजपुर में कांग्रेस भाजपा दोनो ही दलों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने अठारह अठारह प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र जमा किया| सुरजपुर नगर पालिका में अठारह वार्ड हैं और दोनो ही पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की हालांकी इस बार भाजपा ने कांग्रेस से पहले ही प्रत्याशियों की सुची जारी कर दी थी जबकी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा रायपुर से हूई लिहाजा अंतिम दिन पहले कांग्रेस ने प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह और लुण्ड्रा विधायक डाॅ0 प्रीतम सिंह के अगुवाई में रैली के माध्यम से कलेक्ट्रोरेट पहूॅच कर सभी अठारह दावोंदारों ने अपना नामांकन जमा किया| भाजपा ने पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल अगुवाई में बाजे गाजे के साथ रैली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचकर भाजपा के सभी अठारह दावेदारों ने अपना नामांकन जमा किये|भाजपा दावेदारो की अगुवाई कर रहे भीमसेने अग्रवाल ने दावा किया की नगर पालिका सूरजपुर के अठारह में से 14 पार्षद जीतकर आयेंगे और जो नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में गये हैं उस पर कांग्रेस पर खरीद फरोक्त और लालच देकर खरीदने का आरोप लगाया| ईधर भाजपा के दावो पर कांग्रेस नेता नरेश रजवाड़े ने पलटवार करते हूए कहा की जो पंद्रह साल सत्ता में थी वो नहीं खरीद पाये और हम एक साल में ही खरीद लिये,जो लोग कांग्रेस में आये है वो कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर आये हैं,इसके अलावा अपने हांथ से गवाये सुरजपुर नगर पालिका में दोबारा जीत कर काबिज होने का दावा किया।

नगरपालिका सूरजपुर के 18 वार्डो में 49 अभ्यर्थीयो ने नामांकन फार्म जमा किया....

सूरजपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक- 01 महात्मा गांधी वार्ड में अनुसूचित जनजाति (मुक्त) से 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक- 02 मौलाना आजाद वार्ड में अनारक्षित (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक- 03 पंचमंदिर वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग(महिला) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 04 डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में अनारक्षित (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 05 इंदिरा गांधी वार्ड में अनारक्षित (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 06 सुभाष चन्द्र वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) से 3 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 07 भगत सिंह वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 08 स्वामी विवेकानन्द वार्ड में अनारक्षित (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 09 गुरूघासीदास वार्ड में अनुसूचित जनजाति (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 10 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में अनुसूचित जनजाति (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 11 लालबहादुर शास्त्री वार्ड में अन्य पिछडा वर्ग (मुक्त) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 12 अग्रसेन वार्ड में अनारक्षित (महिला) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 13 कबीरदास वार्ड में अनारक्षित (मुक्त) से 7 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 14 वल्लभ भाई पटेल वार्ड में अनारक्षित (महिला) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 15 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) से 5 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 16 जवाहरलाल नेहरू वार्ड में अन्य पिछडा वर्ग (महिला) से 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 17 राजीव गांधी वार्ड में अनारक्षित (महिला) से 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 18 डाॅ अम्बेडकर वार्ड में अनुसूचित जाति (मुक्त) आरक्षित से 2 अभ्यर्थीयों ने नामांकन जमा किया है।

वार्ड क्रमांक 04 भाजपा से मुकेश गर्ग के खिलाफ विरेंद्र बंसल कांग्रेस

नगर निकाय चुनाव मे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है मतदाताओ की निगाहो मे नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 04 सबसे हाई प्रोफाईल चुनाव माना जा रहा है चर्चा मे यहा से दोनो प्रत्याशी है क्योकि दो मौसेरे भाईयो का मुकाबला जो है साथ ही राजनीतिक मायने मे यहा का मुकाबला रोचक के साथ प्रतिष्ठा पूर्ण बन गया है। भाजपा से प्रत्याशी मुकेश गर्ग लड रहे है तो वही काग्रेस से विरेन्द्र बंसंल उन्हे जबरजस्त टक्कर दे रहे है।

वार्ड क्रमांक 11 भाजपा से अजय गुप्ता & कांग्रेस से संतोष सोनी

कुर्सी की लडाई मे पत्रकार पीछे नहीं है
वार्ड पाषर्द बनने की दौड मे भला पत्रकार कहा पिछे है दिल मे राजनैतिक महत्वाकाक्षी लिये कई पत्रकार पाषर्द बनने के लिये काग्रेस भाजपा मे सेध लगाकर आखिरकार टिकट ले आये। पूर्व मे भाजपा सत्तासीन मे रहे पूर्व एल्डरमेन संतोष सोनी का भाजपा से मोह भंग होने पर वे काग्रेस प्रवेश कर काग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 11 से ताल ठोक रहे है तो वही भाजपा से अजय गुप्ता उनको चुनौती देने पर आमादा है।

वार्ड क्रमांक 05 भाजपा से अजय अग्रवाल(अज्जू)&अश्विनी सिंह कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 05 की लडाई भी रोचक होने की संभावना है बरहाल भाजपा ने यहा पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है जबकि काग्रेस से ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी सिह मैदान मे है। साहु मुसलमान बाहुल मतदाताओ मे काग्रेस सहित भाजपा प्रत्याशियो की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।

BJP सुशील जैन&संजय डोसी& ओमकार पाण्डेय

वार्ड क्रमांक 06 में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा इस वार्ड में भजपा के पूर्व पाषर्द सुशील जैन के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी तौर पर ओमकार पाण्डेय चुनाव लड़ते रहे अब कांग्रेस से संजय डोसी के चुनावी मैदान में होने की वजह से बरहाल मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है|

भाजपा वर्षा साहू & कुसुमलता राजवाड़े

वार्ड क्रमांक 17 की लडाई भी दो नेत्रियो बीच होने से रोचक होने की संभावना है बरहाल भाजपा ने यहा वर्षा साहू को प्रत्याशी बनाया है जबकि काग्रेस से कुसुमलता रजवाड़े मैदान मे है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता पाषर्द की लडाई मे वार्ड क्रमांक 08 दावेदारी कर रहे है तो उनके सामने अनवर खान है|

पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर सिह

नपा अध्यक्ष की बनने की रेस मे फिर से चुनाव के मैदान मे पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर सिह वार्ड क्रमांक 15 से पाषर्द का चुनाव लड रहे है यही बात मतदाताओ के गले नही उतर रही है कि ऐसा क्या कमी हो गया था उनके नपा अध्यक्ष के कार्यकाल मे जो फिर उन्हे चुनाव मे उतरना पडा बरहाल उनके सामने काग्रेस की ओर से राजेश साहु कडी टक्कर दे रहे है| अब देखना है किसमे कितना दम है।

देवलोक की वाणी.........अगले अंक में......अंगूठा छाप प्रत्याशी.......

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें