ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नगर सरकार के खिलाफ नपा के काग्रेस पार्षदो ने खोला मोर्चा.....नगर सरकार पर भेदभाव करने का लगाया आरोप....

Admin

Sun, Aug 23, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-अपनी राजनिती को लेकर सुर्खियों में रहने वाला सूरजपुर एक बार फिर से नपा में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सुर्खियेां में है।यहाॅॅ के कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका में अपने ही स्थानीय निकाय वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगरपालिका में पूर्ण बहूमत के साथ काॅग्रेस का कब्जा है लेकिन गुटबाजी के कारण सत्तापक्ष पस्त है और विपक्ष मस्त। नपा के 18 पार्षदों में कांग्रेस के 13,भाजपा के 3 तो वहीं निर्दलिय दो पार्षद हैं।कांग्रेस के चार पार्षदों ने नगरपालिका पर उनके वार्डो में विकास कार्यो को लेकर भेदभाव करने का अरोप लगाते हूए आंदोलन की चेतावनी दे दी है जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इससे पहले नगरीय निकाय के चूनाव के वक्त भी सूरजपुर सुर्खियों में था जिसका कारण था कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत के बाद भी अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बनने के कारण कांग्रेस के दो प्रत्याशियों के बीच मतदान कराना पड़ा था। ईधर नाराज कांग्रेस के पार्षदों अपने ही अध्यक्ष और सीएमओ पर मनमानी और पक्षपात करने का अरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमारा कहा कोई भी काम नही हो रहा है वार्डवासी हम पर काम करने कहते हैं लेकिन हम उनके विश्वास पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं । नपा पार्षद सन्तोष सोनी ने सीएमओ को एक पत्र लिख कर धरना प्रदर्शन की बात कही है। सन्तोष का आरोप है कि पिछले दिनों उन्होंने स्वच्छता श्रंगार के तहत शोचालय की गड़बड़ी की ओर ध्यानाकर्षित किया था जिसकी जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी अब तक जिम्मेदारो पर कोई कार्रवाई न होना यह किस तरह की कार्यशैली का परिचायक है । उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारो पर कार्रवाई सहित विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें