ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नन्ही मुस्कान कार्यक्रम के तहत मायुम ने किया गणवेश के साथ खेल सामग्री निःशुल्क वितरण

Admin

Sun, Aug 5, 2018

सूरजपुर-सूरजपुर के ग्राम सतपता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा बिश्रामपुर ने स्कूल में छात्र-छात्राओ  को स्कूली गणवेश के साथ कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, रस्सी, लूडो, शतरंज  सहित खेल सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जिससे छात्र-छात्राओ के शैक्षणिक व खेल कौशल  में निखार आये।

मारवाड़ी युवा मंच बिश्रामपुर एवं जागृति शाखा  के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष ने मंच संबंधित जानकारी देते हुए मंच द्वारा संचालित कार्यक्रमो की जानकारी प्रदान की साथ ही विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं से खेल सामान एवं स्टेषनरी सामान का समुचित उपयोग एवं रखरखाव रखने की अपील की ताकि विद्यार्थी लंबे समय तक उनका प्रयोग कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल सामान के प्रयोग बताए और उन्हें नियमित रूप अध्यन करने के साथ खेलने के प्रति प्रोत्साहित भी किया। मंच की ओर से छात्र-छात्राओ को कक्षा में प्रथम आने पर पुरुस्कृत करने किया जायेगा!

तो वही मंच में महिलाओ ने बच्चों को टॉफी, चिप्स, बिस्कुट का भी वितरण किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा बिश्रामपुर के नेक पहल में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रांतीय उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, अध्यक्ष सुकान्त जिंदल  शाखा अध्यक्ष गौरव मित्तल, जागृति शाखा के  अध्यक्ष प्रीति गोयल,  शारदा गोयल, पायल गोयल, सोनिया सिंघल, ज्योति सिंघल, दीपक गोयल, विकाश गोयल, अतुल मित्तल, मनोज गोयल, शुभम, ऋषभ, टोनी, विजेंदर सहित स्कूल के प्राचार्या व शिक्षक मौजूद रहे!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें