ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नबालिक के साथ गैंग रेप......दो नाबलिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार.....

Admin

Sat, Jan 2, 2021

सूरजपुर-नगर मुख्यालय से लगे गांव में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मे पुलिस ने 2 नाबालिको सहित 5 आरोपियो पर अपराध दर्ज करते हुये न्यायलय पेश कर जेल भेज दिया है इस मामले में दुखद और शर्मनाक बात यह भी सामने आई है कि पीड़िता ने अपने पिता पर भी गलत काम करने का आरोप लगाया है। बीते वर्ष के अंतिम दिन की रात को संदिग्ध नाबलिक लडकी की घुमने की सुचना पर पुलिस के माध्यम से बच्ची को रेस्क्यू करा कर सखी वन स्टॉप सेंटर में पिडित बालिका को आश्रय दिलवाया गया। पिडित से मौखिक परामर्श करने पर पता चला कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना होने पर कार्यवाही हेतु पीड़ता को चाइल्ड लाईन सूरजपुर को सुपुर्द करने पर चाइल्ड लाइन के द्वारा बालिका का काउंसलिंग कर जानकारी एकत्र कर पिडित बालिका के साथ 5 युवकों द्वारा दुष्कर्म साथ ही बालिका के पिता द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म पता चलने पर चाइल्ड लाईन के माध्यम से बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत कर कोतवाली थाना एवं भैयाथान थाना मे आरोपियों के खिलाफ चाइल्ड लाईन केंद्र समन्वयक कार्तिक मजुमदार के सहयोग से थाने में अपराध दर्ज किया गया. पुलिस विवेचना में 29 दिसम्बर को अपनी बुआ के घर से पैतृक घर जिला कोरिया जा रही थी तभी शाम 4.00 बजे ग्राम पीढ़ा में 2 अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आए और मारपीट करते हुए मोटर सायकल में जबरन बैठाकर पर्री के एक टूटा-फुटा घर में ले गए और जबरन अनाचार किए, इसके बाद दोनों के द्वारा अपने साथियों को बुलाया गया, जो 3 व्यक्ति वहां पहुंचे जिन्होंने भी जबरन अनाचार किया। मामले में आरोपियों की शिनाख्ती कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई| पीड़िता ने सभी की पहचान कर इन्हीं पांचों के द्वारा घटना को अंजाम देना बताया है। घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर प्लस मोटर सायकल जप्त कर अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा 19 वर्ष ग्राम पतरापारा, पृथ्वी देवांगन 19 वर्ष ग्राम पर्री, विकास कुशवाहा 19 वर्ष ग्राम पर्री एवं 2 नाबालिक बालक पर धारा 341, 323, 342, 365, 376(2)(घ) भादवि, पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत दर्ज करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस की कार्यवाही में थाना सूरजपुर के एसआई हिम्मत सिंह, बी.डी.यादव, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एएसआई गजपति मिरे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, मोहम्मद तालीब शेख, आनंद सिंह, बिसुनदेव पैकरा, आरक्षक अकरम मोहम्मद, रामकुमार नायक, शिवकुमार, संजय मिंज, राजीव गवेल, रावेन्द्र पाल, दरश देवांगन, सुरेश साहू, प्रेमसागर साहू व कैलाश यादव सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें