ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नवयुवाओं में पैठ जमाने भाजयुमो ने किया नर्सिंग कॉलेज का रूख, कहा मतदाता बनकर युवा बनें निर्णायक 

Admin

Sat, Aug 4, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर- जयनगर स्थित व्हीएम नर्सिंग कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मिलेनियम मतदाताओं का अभिनंदन समारोह तथा वालेंटियर प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश से आए प्रभारी ज्वाला सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, संस्था के संचालक विजयराज अग्रवाल, महामंत्री संत सिंह, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, विष्णु सोनी उपस्थित थे। इस दौरान मिलेनियम मतदाताओं का अभिनंदन किया गया।  इस अवसर पर ज्वाला सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 25 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका जन्म सन 2000 के आसपास हुआ है। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर वोटर लिस्ट में उनका नाम जुड़वाने तथा मतदान के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश भर के कॉलेज, हॉस्टल एवं चौक चौराहों में ऐसे मतदाताओं का अभिनंदन करना है। इसी तारतम्य में आज इस नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं से आग्रह किया की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर आवश्यक रूप से 2018 विधानसभा चुनाव में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने मिलेनियम वोटरों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले राजतंत्र हुआ करता था। राजा का बेटा राजा और फिर राजा का बेटा राजा लेकिन अब लोकतंत्र की स्थापना हो चुकी है।  लोकतांत्रिक तरीके से हमारे देश में जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं लोग आपके समक्ष आकर अपना इंटरव्यू प्रस्तुत करते हैं। जिसे आपकी इच्छा होती है आप चुनते हैं और जिसे आप की इच्छा होती है आप रिजेक्ट करते हैं। यह मतदान करने का अधिकार आपको दिया गया है। जो आप की ताकत है, आप सब पढ़े लिखे नव मतदाता हैं, अपने मतों का प्रयोग अच्छे लोगों को चुनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में करें। मतदान करने हेतु मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। साथ ही वालेंटियर प्रोग्राम के अंतर्गत 7413033222 नंबर पर कॉल करें तथा इस हेतु सबको आग्रह करें आपके पास एक लिंक आएगा उस लिंक को खोलने पर एक फॉर्मेट मिलेगा ऑनलाइन उस फॉर्मेट को भरें जिससे शासन की योजनाओं की जानकारी आप सबको प्राप्त होगी साथ ही समय समय पर आपको मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें