ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: नवविवाहिता का शव फांसी पर लटके मिला...3 दिनों से थी गायब... 

Admin

Wed, Nov 16, 2022

सूरजपुर. नगर सीमा से लगे ग्राम पर्री में एक नवविवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव फांसी पर झूलते मिला है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि पर्री के तिलकधारी की 20 वर्षीय पत्नी मनमेत 14 नवम्बर सोमवार को खेत जाने के नाम पर घर से निकली थी और बुधवार को तीन दिन बाद उसका शव उसी के खेत मे स्थित नीम के पेड़ से झूलते मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा है पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. लेकिन जिस ढंग से घटना की जानकारी सामने आई है उससे मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है. बताते है कि तिलकधारी का विवाह दो वर्ष पूर्व ग्राम कोटमी की मनमेत के साथ हुआ था इस बीच पति पत्नी के सम्बंध ठीक नही थे जिससे मनमेत मायका चली जाती थी. 15 दिन पूर्व ही उसे मायके से ससुराल लाया गया था.घटना दिवस को जब वह घर से निकली और वापस नही आई तो उसे खोजने तिलकधारी उंसके मायके भी गया था इधर खेत मे भी तलाश की थी पर अचानक आज उसी खेत मे शव मिलने से मामला संदेहास्पद माना जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है. एएसआई सन्तोष सिंह व तालिब शेख सहित अन्य पुलिस कर्मी इस दौरान सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें