ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नशामुक्त भारत अभियान...नशीली दवाइयों के दुरूपयोग रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Wed, Apr 26, 2023

सूरजपुर. नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली से कु. स्वरनंदा मोह एवं कु. अनन्या भारद्वाज (स्टेट कॉर्डिनेटर) सम्मलित हुई. जिसमे
स्टेट कॉर्डिनेटर स्वरनंदा ने बताया कि हर राज्य व जिले की परिस्थितियां अलग-अलग होती है। उसी के आधार पर जिले के हॉट स्पाट वाले जगहों पर लोकल स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सेल्फ हेल्प गु्रप के वालेंटियर या मास्टर ट्रेनर के माध्यम से नशा करने वालों को समझाइश देने से अधिक कारगर होता है। युवाओं के मध्य बढ़ रहे नशीली दवाइयों के दुरूपयोग को रोकने, विद्यालय, विश्वविद्यालय में इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने कहा। उन्होंने बताया कि यह अभियान देश भर के 272 जिलों को नशा मुक्त बनाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गयी है। इस संबंध में मास्टर वालिंटियर ट्रेनर का प्रशिक्षण जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला पुनर्वास केंद्र में आयोजित किया जायेगा। मास्टर ट्रेनर के माध्यम से नशा करने वाले युवाओं को रचनात्मक गतिविधियां के द्वारा, या जिले में जो अच्छी गतिविधियां चल रही है, उनसे जोड़कर प्रोत्साहित किया जा सकता है। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया ने जिले में नशा मुक्त के लिए चलाये जा रहे अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने जिले में पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यवाहियों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम तथा हॉस्टल अधीक्षकों के द्वारा छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ उन्होंने जिले के मदिरा दुकान तथा दवाई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की जानकारी दी। जिले में बहुत से ऐसे स्थान है जहां पर खदान है। ऐसे स्थानों पर कोटपा एक्ट के तहत् कार्यवाही भी जिला प्रशासन लगातार कर रही है। पुलिस विभाग ने बताया कि एनडीपीसी एक्ट के माध्यम से वर्ष 2021 में 188 कि.ग्रा. , वर्ष  2022 में 70 कि.ग्रा. तथा वर्ष 2023 मार्च तक लगभग 18 कि.ग्रा. गांजा पकड़ा गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि ऐसे किसी भी गतिविधि की सूचना अवष्य दे। जिससे कार्यवाही की जा सके। दौरान बैठक में उप संचालक समाज कल्याण, डॉ. आर. एस सिंह, बाल संरक्षण अधिकाकरी मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र साहू, आबकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी व भारत माता वाहिनी समूह के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें