ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.

Admin

Tue, May 25, 2021

सूरजपुर. नगर के कोतवाली थाना प्रभारी बदलते ही नशीली दवाईयो का कारोबार करने वाले एक युवक को पुलिस ने 180 नग कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाते हुये नगर के मस्जिद मोहल्ला निवासी सुहैल खान को बाईपास रोड़ के पास घेरा बदी करते हुये पकडा जिसके कब्जे से फेन्सीरेक्स कफ सिरप 100 नग, विनसिरेक्स कफ सिरप 80 नग सहित 180 नग नशीली कफ सिरप जप्त किया गया है जिसकी बाजारू कीमत 96 हजार रूपये बताये जा रहे है. कोतवाली पुुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी सुहैल खान मस्जिद मोहल्ला को गिरफ्तार किया है पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, एसआई रश्मि सिंह, एएसआई गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, तालिब खान, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे.
आपदा में अवसर
इन दिनो जिले में लाक डाउन लगाये गये है जिससे अवैध कारोबार करने वालो की पौ बारह हो गई है आपदा में अवसर को भुनाते हुये नशीली दवाईयो के सौदागरो ने मेडिकल स्टोर में मिलने वाले सौ रुपये की कफ सिरप को आठ सौ से एक हजार रुपये में बेचे जा रहे है. जिला मुख्यालय सहित कोयलांचल क्षेत्रो में अवैध नशीली दवाईयों का गढ बना हुआ है. आज की कार्यवाही में छोटे मछली को पकडा गया है जबकि बडे मगरमच्छ पर कार्यवाही करने में विभाग के हाथ पैर फुलते है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें