ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नशेड़ियों का चहेता कारोबारी दीपक फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 134 नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

Admin

Thu, Jul 19, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिले में सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों एवं नशे के विरूद्व अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिये थे। इसी परिपेक्ष्य में 19 जुलाई को स्पेशल पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली दवाईयां इंजेक्शन बेचने के फिराक में बस स्टैण्ड सूरजपुर में मोटर सायकल से घुम रहा है कि सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर एवं सीएसपी डीके सिंह को दिया दिये। संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा बस स्टैण्ड के पास मुखबीर के बताये हुलिये के एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक तिवारी पिता गंगराम तिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नरेशपुर, थाना सूरजपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मादक उत्तेजक नशीले दवाईयां एविल इंजेक्शन 67 नग, रेसोजेसिक इंजेक्शन 67 नग कुल 134 नग, कीमत करीब 10 हजार 5 सौ रूपये एवं एक नग मोटर सायकल बरामद किया गया जिसे कोतवाली थाना सूरजपुर में सम्पूर्ण कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 257, 18 धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दीपक पहले भी खा चूका है दो बार जेल की हवा आरोपी दीपक तिवारी के विरूद्व पूर्व में दो बार भारी मात्रा में नशीली दवाईयां जप्त किया जाकर जेल भेजा गया था। माहभर पहले जेल से छूट कर पुनः नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया था। पूछताछ करने पर और महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा। इस कार्रवाई में लक्ष्मण खुटे, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, बिसुनदेव पैंकरा, सतेन्द्र दुबे, दिनेश ठाकुर, विलोन बड़ा, जगत पैंकरा, महेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय एवं विकास पटेल सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें