ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: नशे में रहते है यहा के अधिकारी…वैक्सीनेशन की गलत आकडे….स्वास्थ विभाग ने 20615 का बताया,जिला प्रशासन ने 40390...

Admin

Fri, Dec 10, 2021

सूरजपुर. जिले में कुछ भी ठीक नही चल रहा है किसी की नजर लग गई है कोरोना की दूसरी लहर से सब कुछ अनियंत्रित होते रहा यहाँ तक की पूर्व कलेक्टर भी अनियंत्रित हो गये और थप्पडबाज कलेक्टर पदवी प्राप्त हुई. और जिले में समय और दिशा खराब होते चली आ रही है जिम्मेदार मूल कार्य को छोडकर तरह तरह के चेहरा बदल कर कभी नर सेवा तो कभी नारायण सेवा सहित समाज कल्याण में अधिकारी जी जान से जुटे हुये है. छलिया की तरह पल पल बदलता स्वरुप जिम्मेदारों का, नेता मंत्रियों को पच नही रहा अब उनका काम अधिकारी करे कैसे बर्दाश करे… बात करे आज टीकाकरण की महाअभियान की तो बडे शान से जिला प्रशासन ने आकडा जारी कर बताया कि खेत खलिहान में पहुचकर टीम ने 40 हजार 3 सौ 90 वैक्सीनेशन करने की बात कही तो वही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी की रोजाना की आज की मेडिकल बुलेटिन में आज किये गये वैक्सीनेशन की संख्या मात्र 20615 का बताया गया है. लगता है किसी की आह या बुरी आत्मा प्रशासनिक अमला में घुस गया है तभी तो उल्टे सीधे,टेढे मेंढे अजीबो गरीब काम धाम देखने सुनने को मिल रहे है. आज किये गये टीकाकरण की संख्या में भारी अंतर को जिला जन सम्पर्क अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश किया गया पर उनसे बात नही हो पाया. ज्ञात नही हो सका कि किसके मार्गदर्शन में और सहयोग से गलत मिथ्या जानकारी जिले के सुरमा अर्थात पत्रकारों को भेजा गया. किसका बुलटिन सत्य है किसका झुठ यह अभी गर्त में है. वैसी भी जिले में पत्रकारों की स्थिति किसी से छुपी नही है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें