ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: नाना नानी के घर आई थी घूमने,हो गया हादसा मिली मौत

Admin

Tue, Jun 19, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- नाना नानी के घर घूमने आई 13 वर्षीया  बालिका की नदी में डूबनेे से मौत  हो गई, मृतिका अपनी दो सहेलियों के साथ महान नदी में स्नान करने गई थी। गौरतलब है कि ग्राम ककना  बरियों निवासी मन्नूलाल अगरिया की 13 वर्षीया पुत्री मनीता अपने माता पिता के साथ सूरजपुर जिले के खंडगवा के गुदरूपारा स्थित  ननिहाल घूमने आई थी और सोमवार को अपनी दो सहेलियों के साथ खडगंवा में ही स्थित महान नदी के तट पर स्नान करने गई थी उसी दौरान वह  गहरे पानी में चली गई और वह डूबने लगी!साथ गए  बच्चों ने जोर जोर से आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाव के लिए नहीं पहुंच पाया इसकी सूचना साथ  गई सहेलियों ने परिजनों को दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शव को बाहर निकाला और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें