ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: निजी भूमि में जबरन सडक निर्माण कराने नपा पर आरोप...थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग...

Admin

Tue, Oct 19, 2021

सूरजपुर. नगर पालिका के एक जनप्रतिनिधि पर वार्ड क्र 13 के एक व्यक्ति ने उसकी निजी भूमि पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है उक्ताशय की शिकायत का आवेदन उसने थाने देकर सड़क निर्माण रोकने की दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की है. कोतवाली थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में ईश्वर प्रसाद साहू ने बताया है कि वार्ड क्र 13 में साधूराम विद्यालय के सामने खसरा नं 2825/4 जो उसकी पैतृक भूमि स्थित है जिस पर नगर पालिका के एक जनप्रतिनिधि द्वारा जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण के लिए ना ही भूस्वामी से अनुमति ली गई है और न ही कोई मुआवजा प्रकरण बनाया गया है ईश्वर का आरोप है कि अपने रसूक का उपयोग कर उक्त सड़क का निर्माण कराया जा रहा है ईश्वर साहू ने उसकी भूमि पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण को रोकने हेतु उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है कार्रवाई के आभाव में उसने अपने स्तर पर करवाई करने की बात कही है उसने कहा है कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें