ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नियमो का पालन कराने जागरुकता अभियान.... टीकाकरण के लिये कर रहे है प्रेरित....शहर सहित वार्डो के गली मुहल्ले में पहुच रहे स्वंम सेवक....

Admin

Tue, Jul 6, 2021

सूरजपुर. नगर में यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स व एमएसएसवीपी,जिला प्रशासन के सहयोग से रोको अउ टोको अभियान नगर के भ्रमण कर लोगो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की अपील की जा रही है. अभियान में नगर के पत्रकारो के साथ समाजिक कार्यकर्ता जुड कर लोगो को कोरोना नियमो के पालन की समझाइश देते हुए सावधानी के साथ ही शतप्रतिशत टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. नगर में चल रही रोको अउ टोको अभियान चौक चोराहो सहित सर्वाजनिक स्थानो पर बगैर मास्क के सडक पर चल रहे लोगो को रोका और टोक कर मास्क लगाने की अपील की. दुकानदारों से कोविड व्यवहारों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिये अपील किया गया. तो वही कोरोना मुक्त होने के लिये लोगो से कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया.  पम्पलेट, प्रचार वाहन सहित अन्य माध्यमो से लोगो को जागरुक कर कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह कर रहे है. आज नगर के वरिष्ठ पत्रकार समाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र दुबे की अगुवाई में रोको अउ टोको अभियान नगर के पंच मंदिर से भैयाथान रोड,मनेन्द्रगढ रोड मे भ्रमण कर मस्जिद पारा से गुजरते हुये जन जागरुकता कर शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने की अपील की गई. अभियान को  छ0ग0 प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के उप प्रांतीयध्यक्ष सविना मंसुरी ने सर्मथन देते हुये खुद अभियान से जुडकर नगर भ्रमण किया. इस दौरान नगर के युवा पत्रकार अमीर खान, शमरोज खान, सुभाष गुप्ता, कौशलेन्द्र यादव सहित स्वंम सेवक विनीता सिन्हा, साबरीन फामिता, शीतल राजपुत, गीता गिरी, कार्तिक मजुमदार, रमेश साहु, गोविंदा साहु, जिलेज साहु, सोमनाथ राजवाडे, नीरज साहु, दिनेश साहु व अन्य स्वंम सेवक उपस्थित थे।

रोको अउ टोको अभियान की
भ्रमण करते हुए रोको अउ टोको अभियान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें